अयोध्या

गुरुकुल विराट सम्मेलन में कई विदेशी प्रतिनिधि लेंगे भाग, मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन

गुरुकुल शिक्षा को विदेशों तक बढ़ाने के लिए किया जा रहा सम्मलेन, कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल.
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 11:12 PM IST
Gurukul Shiksha
Gurukul Shiksha

सत्य प्रकाश.
अयोध्या. आधुनिक गुरुकुल शिक्षा के विस्तार के उद्देश्य से उज्जैन में होने वाले गुरुकुल विराट सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या से भारतीय शिक्षण मंडल का प्रतिनिथि जाएगा। इस सम्मेलन में भारत ही नहीं, बल्कि लगभग दर्जन भर से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे तथा अयोध्या प्रांत के सवा सौ वैदिक व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में अयोध्या में खुले मॉडल गुरुकुल के प्रतिनिधि भी प्रेजेंटेशन देगें।

भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य व डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि गुरुकुल शिक्षा को पुनः प्रतिष्ठित करने की दिशा में प्रथम चरण के रूप में देश में विभिन्न विधाओं में चलने वाले गुरुकुलों का संकलन किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से उज्जैन में गुरुकुल विराट सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें देश के साथ ही श्रीलंका, इंडोनेशिया, बर्मा, भूटान, नेपाल सहित दर्जन भर से अधिक देशों के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगभग 400 कार्यकर्ता व गुरुकुल प्रतिनिधि भाग लेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि मुग़ल काल से ही गुरुकुल के संस्कृत शिक्षा को समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन समाप्त नहीं हो सका| आज के दौर में गुरुकुल शिक्षा स्वतन्त्र शिक्षा कैसे हो और सरकार से मुक्त स्वपोषित व्यवस्था कैसे हो इस पर भी विचार किया जाएगा|

अयोध्या के विभिन्न वेद, संस्कृत विद्यालयों से लगभग सौ से अधिक कार्यकर्ता 28 व 30 अप्रैल को उज्जैन मध्य प्रदेश में महर्षि संदीपन राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में विराट गुरुकुल सम्मेलन में हिस्सा लेने जायेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन आरएसएस के संचालक मोहन भागवत करेंगे। मंच पर अयोध्या से संत राजकुमार दास प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगे। तीन दिन चलने वाले सम्मेलन में प्राचीन गुरुकुलों की शिक्षा व्यवस्था एवं वर्तमान में संभावनाओं पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे ।

29 व 30 अप्रैल को संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख अनिरुद्ध देशपांडे उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के शुभारंभ पर मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे व समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों |

Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027 से पहले अयोध्या पुलिस में बड़ा फेरबदल; 186 दरोगाओं को मिली नई तैनाती, SSP ने तत्काल ज्वाइन करने के दिए निर्देश

‘दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत’, सरयू-कमला एक्सप्रेस को लेकर इकबाल अंसारी ने जताई खुशी, PM मोदी और CM योगी को दी बधाई

UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं