अयोध्या

रामनगरी अब दूर नहीं, कम समय में जल्द पहुंचेंगे अयोध्या, एक घंटे में पूरा होगा 10 घंटे का सफर

Hindon Airbase Flights to Ayodhya Kushinagar Pithoragarh Soon- अब दिल्ली और एनसीआर में रहने वालों के लिए अयोध्या दूर नहीं है। गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग अवध और पूर्वांचल एरिया में उड़ान भर सकते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से दो नए रूट चलाने के लिए हामी भर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2021, 11:37 AM IST
Hindon Airbase Flights to Ayodhya Kushinagar Pithoragarh Soon
Hindon Airbase Flights to Ayodhya Kushinagar Pithoragarh Soon

अयोध्या. Hindon Airbase Flights to Ayodhya Kushinagar Pithoragarh Soon. अब दिल्ली और एनसीआर में रहने वालों के लिए अयोध्या दूर नहीं है। गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग अवध और पूर्वांचल एरिया में उड़ान भर सकते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से दो नए रूट चलाने के लिए हामी भर दी है। जहां पहले अयोध्या जाने के लिए तकरीबन 10 घंटे लगते थे, वहीं यह सफर अब मात्र एक घंटे में पूरा हो जाएगा। यह भी तय किया गया है कि कुशीनगर में बने नए एयरपोर्ट के लिए गाजियाबाद के हिंडन से उड़ान भरी जाएगी।

पिथौरागढ़ के लिए भी हिंडन से फ्लाइट सेवा होगी शुरू

अयोध्या और कुशीनगर के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के लिए भी हिंडन से फ्लाइट सेवा शुरू होगी। दरअसल, साल 2019 में ही इस सेवा की शुरुआत हो गई थी, लेकिन बीते एक साल से कोरोना के कारण यह बंद था। अब फिर से यहां से संचालन शुरू किया जाएगा। फिलहाल, हिंडन से कर्नाटक के हुबली और कइतनालबुर्गी की ओर विमान आवागमन कर रहे हैं। इसके अलावा, नासिक, शिमला और जामनगर के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका