अयोध्या

राम मंदिर में रामराज की होली! इकबाल अंसारी ने साधु-संतों संग खेली गुलाल की होली

Holi 2025: बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने आचार्य परमहंस के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का जश्‍न मनाया।
2 min read
Mar 12, 2025
Holi, Ayodhya holi, ram mandir holi, ram mandir

Holi 2025: रामनगरी अयोध्या में होली के त्योहार में एकता और सौहार्द का रंग चढ़ता नजर आ रहा है। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा क‍ि होली के त्योहार के मौके पर राममंदिर के प्रांगण में रामभक्तों, साधु-संतों के साथ बाबरी मस्‍ज‍िद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी पुष्प वर्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राममंदिर परिसर में रामराज की होली हो रही है।

राम मंदिर में गूंजे प्रेम के रंग

आचार्य का कहना था कि यह मानवता की होली है। इससे रामभक्त काफी प्रसन्न हैं। रामराज की होली का दुनिया में डंका बजेगा। इसमें हमारे इकबाल अंसारी भी शामिल हैं। दुनिया में चाहे जितना नफरत फैला लें, लेकिन अब मानवता स्थापित होकर रहेगी। दुनिया में रामराज स्थापित होगा। नफरत अलविदा होगी। जो नफरत फैला रहे हैं, वो अपने आप राम जी के रंग में रंग जाएंगे।

इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी पर बना गाना भी गाया। उन्होंने कहा होली रंगों का त्योहार है, इसके साथ रंग बिरंगी खुशियां एक दूसरे को बांटनी चाहिए। इस दौरान साधु संतों के साथ होली खेली जा रही है। यह खुशियों की होली होती है। इससे सब खुश हैं। हमें इस त्योहार में बहुत अच्छा लगता है। इस कारण इसे मनाने के लिए इसमें शामिल हुए हैं।

'होली एकता और सौहार्द का त्योहार'

इकबाल ने भगवा रंग के सवाल पर कहा कि उसका इस्तेमाल सबसे पहले करते हैं। हमारे यहां पहले जो चावल बनता था, उसे भगवा रंग से ही रंगते थे। होली में साधु-संतों के साथ मंदिरों और मठों में खेलता रहा हूं। उन्होंने कहा कि होली एकता और सौहार्द का त्योहार है। कुछ चंद लोग इसको लेकर बयानबाजी करते हैं। वो होली के बारे में जानते ही नहीं हैं।

सोर्स:IANS

Updated on:
12 Mar 2025 02:40 pm
Published on:
12 Mar 2025 02:34 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Controversy Row: ‘चंपत राय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराएं लगाई जाएं’, संतोष दुबे ने भेजा ज्ञापन

‘चंपत राय की सुरक्षा में 400 प्राइवेट गार्ड्स और ₹12 करोड़ का खर्च’, राम मंदिर विवाद में सुप्रिया श्रीनेता का बड़ा बयान

Ram Mandir Scam: ‘जो राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, वे हिंदुओं को दर्शन करने से रोक रहे हैं’, अयोध्या विवाद पर कांग्रेस MP का BJP पर हमला

Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा कांड: ट्रस्ट और SBI ने बनाए थे सख्त नियम, जांच में खुल रही लापरवाही की परतें

‘रावण ने सीता का हरण किया, उसका वंश नष्ट हो गया’, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने भोपाल में दी कड़ी प्रतिक्रिया