अयोध्या

बड़ी खबर : गिराए जायेंगे अयोध्या के कुंडों पर किये गए निर्माण नगर निगम बना रहा है सूची

अयोध्या के विलुप्त हो चुके कुंड और सरोवरों का सौन्दर्यीकरण कर उन्हें बनाया जायेगा पर्यटन का केंद्र
2 min read
Mar 16, 2018
Illegal constructions to be demolished in Ayodhya On Kund And Sarowar
Vrihaspati Kund Ayodhya

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या को संवारने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ अयोध्या नगर निगम के द्वारा धार्मिक नगरी के आस्तित्व को बचाने के लिए कई योजनाओं के तहत खाका तैयार किया जा चुका है ,.इन योजनाओं के तहत अयोध्या के कुण्डों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाये जाने को लेकर कार्य किया जाएगा तथा सभी कुण्डों को संवारने की योजना है . इसके पूर्व अयोध्या को सवारने को लेकर नगर में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है . वही अयोध्या को विश्व पटल पर पहुचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के प्रधान मंत्री द्वारा अयोध्या में कई योजनाओ की घोषणा भी कर चुके है जिसमे अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन , राम कथा संकुल , माडल बस स्टैंड जैसी कई योजना शामिल है . वही अयोध्या की पहचान के रूप में कई प्राचीन कुण्ड है जो कि अब लुप्त हो चुकें हैं उन्हें भी पुनः अस्त्तित्व में लाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं . .

पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान खाली कराये गए अवैध कब्जे अब पौराणिक कुंडों पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्यवाही

अयोध्या में लुप्त हुए कुण्डों में बृहस्पति कुंड ,रुक्मणी कुंड ,क्षीर सागर ,सप्त सागर ,गणेश कुंड , उर्वशी कुंड सहित एक दर्जन से अधिक कुण्ड हैं जिन को प्लाटिंग कर बेच दिया गया है और इन पर आलिशान मकान बनाये जा चुके हैं . अब इन कुडों को चिंहित कर जल्द ही इन पर बने निर्माण गिराए को गिराए जाने की भी योजना है . नगर निगम के अपर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि विलुप्त हो रहे कुंडों और सागरों की सूची बनाने के लिए वह इन कुंडों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं जिन पर निर्माण हुआ है. ऐसे सभी कुण्डों की सूची बनाई जा रही है जिसके लिए नोडल अधिकारी टूरिज्म विभाग को बनाया गया है .

अयोध्या के विलुप्त हो चुके कुंड और सरोवरों का सौन्दर्यीकरण कर उन्हें बनाया जायेगा पर्यटन का केंद्र

नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि अयोध्या की पहचान यहां पर बने दर्जनों कुडों से भी है. ऐसे कुंड सैकड़ों वर्ष पुराने हैं लेकिन बदलते समय में कुंडों का अतित्व धीरे -धीरे समाप्त हो गया ,अब नए सिरे से इन कुण्डों को चिन्हित कर इनका सौन्दर्यीकरण कर दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटको के आकर्षण का केंद्र बनाए जाने की योजना है . जिसमे पर्यटकों के लिए कई सुविधाएं भी दी जाएँगी , जिनमे मोटर वोटिंग के साथ ही रंग बिरंगी लाइटों सहित कई आधुनिक सुविधाएं होगी ,इन सभी योजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रयास शुरू हो चुके हैं .

Published on:
16 Mar 2018 03:05 pm
Also Read
View All