अयोध्या

Indian Railway : फिर सफ़र को तैयार है अयोध्या से श्रीलंका तक जाने वाली रामायण एक्सप्रेस 3 नवंबर को होगी रवाना

बेहद कम किराए में IRCTC की ये विशेष रेल सेवा भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के साथ ही श्रीलंका के कोलम्बो और कैंडी की यात्रा भी कराएगी
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2019, 2:20 PM IST
Indian Railway IRCTC Shri Ramayan Express Train Latest news And Image
Shri Ramayan Express

अयोध्या : भारतीय रेल ( Indian Railway )की रामायण एक्सप्रेस ( Ramayan Express ) एक बार फिर अपने सफ़र पर निकलने को तैयार है . इन्डियन रेलवे ( IRCTC ) की ये विशेष रेलगाड़ी देश के उन पवित्र स्थलों का दर्शन तो कराएगी ही जिनका सम्बन्ध भगवान श्री राम से और रामकथा से है बल्कि ये ट्रेन भारत के बाहर श्रीलंका तक रामभक्तों को यात्रा कराएगी . आगामी 3 नवम्बर को ये ट्रेन अपने 16 दिन के सफ़र के लिए दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन (Safdarganj Station) से रवाना होगी . इस खास ट्रेन में कुल 800 यात्री सवार होंगे जिनमें से 40 यात्रियों ने श्रीलंका ( Shrilanka ) तक जाने की भी इच्छा जताई है और अपना टिकट बुक कराया है इस सफर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होने के साथ ही गाइड की भी व्यवस्था होगी जो यात्रियों को पर्यटन स्थलों की जानकारी देगा .

बेहद कम किराए में IRCTC की ये विशेष रेल सेवा भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के साथ ही श्रीलंका के कोलम्बो और कैंडी की यात्रा भी कराएगी

भारतीय रेल ( Bhartiya Rail ) की इस खास ट्रेन रामायण एक्सप्रेस की यात्रा दो भागों में होगी . जिसमें एक टूर भारत का होगा और दूसरा टूर श्रीलंका का है . यात्रा में यात्रियों को श्रीलंका जाने के लिए अलग से यात्रा कर भारतीय रेल को चुकता करना पड़ेगा . जिसमें भारत से श्रीलंका जाने के लिए हवाई मार्ग का प्रयोग किया जाएगा . यह विशेष ट्रेन भारत में धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) नंदीग्राम ( Nandigram ) जनकपुर ( Janakpur ) वाराणसी ( Varanasi ) प्रयाग ( Prayag ) श्रृंगवेरपुर( Shringverpur ) चित्रकूट ( Chitrkoot ) नासिक ( Nasik ) हंपी ( Humpy ) और रामेश्वरम ( Rameshwaram ) तक यात्रा कराएगी .

अगर आप भी करना चाहते हैं इस ख़ास ट्रेन में सफ़र तो आज ही बुक कराएं अपना टिकट

वहीं इस यात्रा के दूसरे चरण में श्रीलंका जाने वाले श्रद्धालु कोलंबो ( Colambo ) कैंडी नुवारा एलिया के दर्शन करेंगे .बताते चलें किया विशेष ट्रेन पिछले वर्ष 14 नवंबर को दिल्ली ( Delhi ) से और 22 नवंबर को जयपुर ( jaipur ) से चलाई गई थी और खास बात यह है कि पिछली यात्रा में इस ट्रेन की सभी सीटें फुल थी . इस बार भी इस ट्रेन का किराया प्रति व्यक्ति 15120 रुपए रखा गया है . वहीं जिन श्रद्धालुओं को श्रीलंका की यात्रा करनी है वह 36970 रुपए अदा कर श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं .

Published on: