अयोध्या

अयोध्या से एक्सक्लूसिव: इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, योगी सरकार पर है पूरा भरोसा, अयोध्या छोड़कर न जाएं मुसलमान

योगी सरकार द्वारा अयोध्या की सुरक्षा को लेकर बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी का धमाकेदार बयान...
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2018, 5:53 PM IST
Iqbal Ansari statement on Shivsena VHP Sangh Ayodhya
अयोध्या से एक्सक्लूसिव: इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, योगी सरकार पर है पूरा भरोसा, अयोध्या छोड़कर न जाएं मुसलमान

अयोध्या . शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के आशीर्वाद समारोह और विश्व हिंदू परिषद (VHP) की विराट धर्म सभा कार्यक्रम के आयोजनों के बीच जहां अयोध्या के गर्मा गरम माहौल में किसी अनजाने खौफ के साए से सरगर्मी बनी हुई है। वहीं बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) मुकदमे के मुद्दई इकबाल अंसारी ने पत्रिका टीम से खास बातचीत के दौरान अयोध्या के मुसलमानों से अपील की है कि उन्हें अयोध्या छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है और उन्हें योगी सरकार पर पूरा भरोसा है। पत्रिका टीम से बात करते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम अयोध्या में किए हैं। इसलिए किसी भी हिंदू मुसलमान को अयोध्या छोड़कर बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यह लोग राजनीति करने के लिए आए हैं और अपनी राजनीति करके चले जाएंगे। इन से डरने की जरूरत नहीं।

Updated on:
24 Nov 2018, 5:53 PM IST
Published on: