अयोध्या

वीडियो : मंदिर मस्जिद केस की सुनवाई पर बाबरी के मुद्दई इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

इकबाल अंसारी ने कहा हम शुरू से ही इस पक्ष में रहे हैं कि कोर्ट इस मामले की लगातार सुनवाई करें और अपना फैसला दे

less than 1 minute read
Jul 11, 2019
Feature image

अयोध्या : इकबाल अंसारी ने कहा आज की सप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पैनल अगर इस मामले को सुलझा पाता है तो अच्छी बात है , वरना हम शुरू से ही इस पक्ष में रहे हैं कि कोर्ट इस मामले की लगातार सुनवाई करें और अपना फैसला दे हमें कोर्ट का फैसला मंजूर है | बताते चलें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या ( Ayodhya ) के बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद को लेकर सुनवाई की गई | जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने 25 जुलाई तक इस मामले के हल के लिए गठित किए गए पैनल को अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है | इकबाल अंसारी ने कहा है कि हम तो पहले से ही यह कहते चले आए हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अपना फैसला सुनाए | लेकिन फिर भी सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने 1 पैनल गठित कर इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया था ,हमें कोर्ट का यह फैसला भी मंजूर है | लेकिन अभी तक इस प्रयास का कोई बड़ा फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है |

Published on:
11 Jul 2019 01:52 pm