अयोध्या

Ayodhya : कांवड़ मेले में शामिल होने अयोध्या आ रहे शिवभक्तों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार

अयोध्या के जिला अस्पताल में कांवड़ियों की चीख पुकार से मच गया हड़कंप
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 3:26 PM IST
Kanvad mela Ayodhya shivbhakt vehicle crashed In Basti
Ayodhya : कांवड़ मेले में शामिल होने अयोध्या आ रहे शिवभक्तों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार

अयोध्या : बस्ती ( Basti ) के कप्तानगंज ( Kaptanganj ) से अयोध्या ( Ayodhya ) जल भरने आ रहे 1 दर्जन से अधिक कावड़िए सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।जिन्हें अयोध्या के जिला अस्पताल ( District Hospital Ayodhya ) में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बस्ती के कप्तानगंज से पिकअप वाहन पर सवार 1 दर्जन से अधिक कांवरिया अयोध्या में सरयू नदी में जलाभिषेक के लिए जल भरने में आ रहे थे तभी एनएच 28 9 NH 28 ) पर विक्रमजोत ( Vikramjot ) के पास हाईवे पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राली से कांवरियों का पिकअप वाहन टकरा गया . इस भयंकर दुर्घटना में 1 दर्जन से अधिक कांवरिया घायल हो गए जिनमे से आठ घायल कांवरियों को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि पिकअप के ड्राइवर की पलक झपक जाने के बाद यह हादसा हुआ।

अयोध्या के जिला अस्पताल में कांवड़ियों की चीख पुकार से मच गया हड़कंप

घायलों में विकास पुत्र संजय आयु 17 वर्ष पप्पू पुत्र द्वारिका प्रसाद आयु 36 वर्ष आकाश पुत्र संजय आयु 16 वर्ष अर्जुन पुत्र पिंटू आयु 12 वर्ष बबलू पुत्र राम चैट आयु 20 वर्ष पिंटू पुत्र राम मोहित आयु 36 वर्ष निवासी कप्तानगंज जिला बस्ती शामिल हैं . बताते चलें कि आज से अयोध्या में शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी है तेरस तिथि पर बस्ती के भदेश्वरनाथ महादेव मंदिर ( Bhadeshwar Nath Mahadev ) पर जलाभिषेक करने के लिए आस पास के जनपदों से लाख्नों की संख्या में कावड़िए अयोध्या आये हुए हैं .

Published on: