अयोध्या

Kargil Vijay Diwas : अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में कारगिल शहीदों के सम्मान में बच्चों ने लगाई दौड़

डोगरा रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर ज्ञानोदय ने हरी झंडी दिखाकर किया मैराथन दौड़ को रवाना

2 min read
Jul 23, 2019
Kargil Vijay Diwas : अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में कारगिल शहीदों के सम्मान में बच्चों ने लगाई दौड़

अयोध्या : शहर के कैंट क्षेत्र में डोगरा रेजीमेंट सेंटर अयोध्या ( Ayodhya ) भर्ती ग्राउंड ( Dogra Regimental Center ) में कारगिल विजय दिवस ( Kargil vijay divas ) के मौके पर सेना के सम्मान में तीन दिवसीय कार्यक्रम में आज रन फॉर फन ( run for fun ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें 5 किलोमीटर की लंबी दौड़ में स्कूली बच्चों ने हिस्सेदारी जताई | दौड़ में शामिल होने वाले बच्चों में आर्मी पब्लिक स्कूल ( Army Public School ) ,केंद्रीय विद्यालय ,जूनियर हाई स्कूल छावनी परिषद तथा सेना के अधिकारियों और जवानों के परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया |

डोगरा रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर ज्ञानोदय ने हरी झंडी दिखाकर किया मैराथन दौड़ को रवाना

प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्रिगेडियर ज्ञानोदय कमांडेंट डोगरा रेजीमेंट सेंटर ने हरी झंडी दिखाकर किया | बताते चलें तीन दिवसीय कार्यक्रम में आगामी 26 जुलाई और 27 जुलाई को कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि सलामी और पासिंग आउट परेड ( Passing out Parade ) का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेना से जुड़े सदस्य और कैंट के अधिकारी उपस्थित रहे | इसमें बच्चों ने भीषण गर्मी के बावजूद पूरी हिम्मत के साथ दौड़ लगाई | बताते चलें कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष सेना ( Indian army ) के सम्मान में डोगरा रेजीमेंट सेंटर के भर्ती ग्राउंड में आयोजित किया जाता है | इसी कड़ी में इस वर्ष भी कारगिल विजय दिवस ( Kargil Vijay Divas 2019 Image and News ) के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है |

Published on:
23 Jul 2019 08:25 pm
Also Read
View All