अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुटा प्रशाशन इस बार 5 नवमबर से शुरू होगा मेला

चौदह कोसी परिक्रमा और पञ्च कोसी परिक्रमा में शामिल होने देश भर से आते हैं लाखों श्रद्धालु
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2019, 4:09 PM IST
Feature image

अयोध्या : धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) में 5 नवम्बर से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान ( Kartik Purnima Snan ) परिक्रमा मेले को लेकर जिला प्रशाशन ने तैयारियां शुरू कर दी है . एक सप्ताह तक चलने वाले इस विश्व प्रसिद्ध आयोजन में चौदह कोसी ( Chaudah Kosi Parikrma ) परिक्रमा फिर पञ्च कोसी परिक्रमा ( Panch Kosi Parikrma ) और उसके बाद कार्तिक पूर्णिमा स्नान का महापर्व आयोजित होता है . इस आयोजन में शामिल होने देश के कोने कोने से लाख्सों श्रद्धालु अयोध्या आते हैं . ऐसे में अयोध्या में इस मेले को लेकर बेहद चुस्त दुरुस्त इंतजाम किये जाते हैं ,इसी कड़ी में इस वर्ष भी विशेष आयोजन किये जा रहे हैं .

चौदक कोसी परिक्रमा और पञ्च कोसी परिक्रमा में शामिल होने देश भर से आते हैं लाखों श्रद्धालु

शुक्रवार को जिलाधिकारी ( DM Ayodhya ) अनुज झा एसएसपी ( SSP Ayodhya ) आशीष तिवारी ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण सआदतगंज हनुमान गढ़ी से शुरू हुआ .14 कोसी परिक्रमा पथ 42 किलोमीटर की परिधि में आता है जिस पर लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करते हैं . परिक्रमा पथ की हकीकत जानने के लिए आज जिला प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया. डीएम एसएसपी के साथ नगर निगम पीडब्ल्यूडी और पावर कारपोरेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे.परिक्रमा पथ पर जलभराव टूटी सड़के बिजली की व्यवस्था आदि को लेकर निरीक्षण किया गया ताकि समय रहते सभी कमियां सुधारी जा सकें. इस वर्ष 14 अक्टूबर से कार्तिक मास शुरू हो रहा है जिसमें 5 नवंबर को 14 कोसी परिक्रमा 7 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा और 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा .

Updated on:
23 Aug 2019, 4:09 PM IST
Published on: