अयोध्या

भारत सरकार की आवासीय योजना के अंतर्गत अयोध्या में बनेगा ‘कौशल्या सदन’, निराश्रित महिलाओं और बच्चों को मिलेगा सहारा

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के बीच शहर में रहने वाली निराश्रित महिलाओं व बच्चों के लिए 'कौशल्या सदन' को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
2 min read
भारत सरकार की आवासीय योजना के अंतर्गत अयोध्या में बनेगा 'कौशल्या सदन', निराश्रित महिलाओं और बच्चों को मिलेगा सहारा
भारत सरकार की आवासीय योजना के अंतर्गत अयोध्या में बनेगा 'कौशल्या सदन', निराश्रित महिलाओं और बच्चों को मिलेगा सहारा

अयोध्या. अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के बीच शहर में रहने वाली निराश्रित महिलाओं व बच्चों के लिए 'कौशल्या सदन' को लेकर मंथन शुरू हो गया है। जनपद के मलिकपुर में पांच एकड़ जमीन पर यह सदन बनेगा। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। मुख्यालय पर हुई बैठक में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास शहरी अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में इसकी मंजूरी भी मिल गई है और इसकी एक रिपोर्ट इसकी महिला कल्याण बोर्ड को भी भेजी गई है। प्रस्ताव पारित होते ही राज्य सरकार इसका प्रस्ताव भारत सरकार को भेजेगी, जिसके बाद अयोध्या में कौशल्या सदन का निर्माण शुरू हो जाएगा। सदन का निर्माण भारत सरकार की आवासीय योजना के अंतर्गत होगा।

भारत सरकार की आवासीय योजना के अंतर्गत होगा निर्माण

भारत सरकार की आवासीय योजना के अंतर्गत कौशल्या सदन का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत एकीकृत बिल्डिंग का निर्माण होगा, जिसमें निराश्रित महिलाओं व बच्चों के लिए कौशल्या सदन बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजने का फैसला किया गया है। कौशल्या सदन का निर्माण अयोध्या के महत्व को देख कर बनाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि रामनगरी अयोध्या में प्रस्तावित इस योजना का नाम भगवान श्रीराम की मां कौशल्या के नाम पर रखा गया है।

निराश्रित महिलाओं और बच्चों को मिलेगा सहारा

नगर आयुक्त विशाल सिंह के अनुसार, कौशल्या सदन में निराश्रित महिलाओं व बच्चों की देखरेख की जाएगी। बच्चों के भविष्य के लिए उनकी लिखाई पढ़ाई व पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस कौशल्या सदन में अयोध्या व आसपास के जिलों की निराश्रित महिलाओं व बच्चों को जगह दी जाएगी।

Published on:
22 Feb 2021 11:40 am
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Controversy Row: ‘चंपत राय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराएं लगाई जाएं’, संतोष दुबे ने भेजा ज्ञापन

‘चंपत राय की सुरक्षा में 400 प्राइवेट गार्ड्स और ₹12 करोड़ का खर्च’, राम मंदिर विवाद में सुप्रिया श्रीनेता का बड़ा बयान

Ram Mandir Scam: ‘जो राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, वे हिंदुओं को दर्शन करने से रोक रहे हैं’, अयोध्या विवाद पर कांग्रेस MP का BJP पर हमला

Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा कांड: ट्रस्ट और SBI ने बनाए थे सख्त नियम, जांच में खुल रही लापरवाही की परतें

‘रावण ने सीता का हरण किया, उसका वंश नष्ट हो गया’, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने भोपाल में दी कड़ी प्रतिक्रिया