अयोध्या

Deepotsav 2022 : अयोध्या में प्रभु राम-सीता, लक्ष्मण आए राज्यपाल संग सीएम योगी ने किया स्वागत, खुशी से झूमे अयोध्यावासी

दीपावली से एक दिन पहले दीपोत्सव 2022 के लिए पूरा अयोध्या राम मय हो गया है। पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से उतरे भगवान राम, मां सीता व तीनों भाइयों का सीएम योगी आदित्यनाथ व यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वागत किया।  

3 min read
Deepotsav 2022 : अयोध्या में प्रभु राम लक्ष्मण, सीता आए, राज्यपाल संग सीएम योगी ने किया स्वागत

दीपावली से एक दिन पहले दीपोत्सव 2022 के लिए पूरा अयोध्या राम मय हो गया है। पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से उतरे भगवान राम, मां सीता व तीनों भाइयों का सीएम योगी आदित्यनाथ व यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वागत किया। इसके बाद उनके रथ को खींचते हुए रामकथा पार्क लेकर आए। जहां मंच पर सीएम योगी ने भगवान का स्वागत किया। सीएम योगी भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व बाकी को पहले तिलक लगाया फिर उनकी आरती उतारी। और अंत सभी को प्रणाम कर मंच से उतर गए। इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बारी बारी से भगवान को तिलक लगा आरती उतारी। इसके बाद कई नेताओं और संतों ने बारी-बारी से भगवान का स्वागत किया। लाइन जरा लम्बी थी। ये सभी अयोध्या की रामलीला में श्रीराम, सीता तथा लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार थे।

IMAGE CREDIT: ayodhya

आराध्या की वापसी पर खुशी से झूमी पूरी अयोध्या

अयोध्या में विशाल दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन हर वर्ष किया जाता है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव समारोह के कार्यक्रम के तहत अयोध्या में रामलीला करने वाले कलाकारों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने आराध्या की वापसी पर पूरी अयोध्या खुशी से झूम उठी। आयोजन स्थल पर उपस्थित हर व्यक्ति भाव विभोर हो गया।

हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई

भगवान श्रीराम के साथ ही माता सीता तथा लक्ष्मण के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापसी पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। भगवान श्रीराम राम तथा सीता माता और अनुज लक्ष्मण के प्रतीक के आज अयोध्या पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इनकी अगवानी की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भगवान राम, मां जानकी, लक्ष्मण जी के साथ हनुमानजी की आरती उतारी। अब रामनगरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन का इंतजार है।

पीएम नरेन्द्र मोदी 14 माह बाद आएंगे अयोध्या

करीब 14 महीने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी आज अयोध्या पहुंचेंगे। बतौर प्रधानमंत्री रविवार को अयोध्या दूसरी बार पधारने वाले नरेन्द्र मोदी ने बीते वर्ष पांच अगस्त 2021 को अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान का दर्शन करने के साथ ही मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। इसके बाद से मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है और आधा काम हो चुका है।

Published on:
23 Oct 2022 04:54 pm
Also Read
View All