अयोध्या

अयोध्या में चमत्कार: विलुप्त प्रजाति के गिद्ध दिखने लगे तो लोगों ने जटायु के वंशज मानकर पूजा शुरू किया

अयोध्या पहुंचे जटायु राज के वंशज, जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत धरौली गांव पहुंचे विलुप्त प्रजाति के गिद्ध, ग्रामीणों के कौतूहल का बना विषय।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2023, 4:01 PM IST
jatayu_feature.jpg
विलुप्त प्रजाति के गिद्ध

Ayodhya News: धरती पर मानव जीवन और प्राकृतिक के चक्र का संचालन करने के लिए पशु पक्षी और जीव जंतु की सक्रिय भागीदारी रहती है किसी भी पशु पक्षी और जीव जंतु के विलुप्त होने के कगार पर पहुंचने से प्राकृतिक संतुलन गड़बड़ा जाता है। गिद्धों की लगातार काम हो रही संख्या के चलते इन्हें लुप्त प्रजाति के पक्षियों में शामिल किया गया है।

गिद्धों को प्राकृति का सफाई कर्मी कहा जाता है,मिल्कीपुर क्षेत्र के जंगलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति के सफाई कर्मी और विलुप्त प्रजाति के पक्षी गिद्ध झुंड के रूप में दिखाई देने लगे हैं, गिद्ध मृत्यु प्राणियों के अवशेषों को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक तरह से मनुष्यों की सहायता करते हैं, वह कई तरह की गंभीर संक्रामक बीमारियों से मनुष्यों की सुरक्षा भी करते हैं। प्राकृतिक वातावरण में भी गिद्ध महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं।

थाना खंडासा क्षेत्र के धरौली गांव आनंद कुमार दुबे, मयंक दुबे, चंद्रकेश रावत, अभिषेक मिश्रा, सचिन पाण्डेय, शिवाकांत तिवारी, हर्षित मिश्रा राम धीरज, प्रदीप पाण्डेय सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि गांव के आसपास स्थित बागों में दर्जनों की संख्या में गिद्ध पक्षियों का झुंड दिखाई दे रहा जो प्रकृति के लिए अच्छी खबर है।उप प्रभागीय वन अधिकारी अयोध्या के एन0 सुधीर ने बताया कि ऐसा है तो यह बहुत अच्छी खबर है अभी तत्काल मौके पर टीम को भेज कर दिखावाते है।

यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें-

Updated on:
28 Dec 2023, 4:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका