अयोध्या

Ayodhya : झगड़े के बाद स्कार्पियो लेकर भागे दबंग वाहन से कुचलकर सास बहु की मौत

अयोध्या के पूरा बाज़ार इलाके में सामने आई दर्दनाक घटना पुलिस ने दर्ज किया मामला
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2019, 4:39 PM IST
mother-in-law and daughter-in-law died crushing Scorpio In Ayodhya
Ayodhya : झगड़े के बाद स्कार्पियो लेकर भागे दबंग वाहन से कुचलकर सास बहु की मौत


अयोध्या : जिले में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे एक तरफ जनपद में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहा है तो वही इन घटनाओं से अयोध्या पुलिस ( ayodhya police )भी परेशान है | ताजा मामले में पूरा बाजार ( Poora bazar ) इलाके में आपसी वाद विवाद के चक्कर में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई | घरेलू झगड़े में दो पक्ष आमने-सामने हुए और उसके बाद विवाद बढ़ता देख स्कार्पियो ( Scorpio )सवार कुछ लोग वाहन लेकर भागने लगे और उसी वाहन की चपेट में आकर सास और बहू की दर्दनाक मौत हो गई | फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है |

अयोध्या के पूरा बाज़ार इलाके में सामने आई दर्दनाक घटना पुलिस ने दर्ज किया मामला

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा बाजार क्षेत्र में रहने वाले बब्बू हाशमी पुत्र मोहम्मद हाशमी का परवेज नाम के व्यक्ति से कुछ पुराने मामलों को लेकर विवाद चल रहा था | इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए बातचीत का दौर चल रहा था इसी बीच बब्बू की तरफ से काफी लोग इकट्ठा हो गए यह देखकर परवेज और उसके साथी घबरा गए और वह सभी जिस वाहन से आए हुए थे उसी स्कार्पियो वाहन पर बैठ कर मौके से भागने लगे | इसी भागदौड़ में बब्बू की पत्नी ताहिरा खातून और उनकी मां आसमा खातून गाड़ी के सामने आ गई और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उन्मेंहें कुचलते हुए भाग निकला | इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं जिन्हें जिला अस्पताल ( Jila Aspatal Ayodhya )लाया गया | जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |हाशमी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है |

Published on: