अयोध्या

राम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिले चेक बाउंस में कैसे हुई लापरवाही, कोषाध्यक्ष ने दी जानकारी

राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी

2 min read
Jun 21, 2022
राम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिले चेक बाउंस में कैसे हुई लापरवाही, कोषाध्यक्ष ने दी जानकारी

अयोध्या. राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अपने समय सीमा में भगवान श्री रामलला नए घर मे विराजमान होंगे। वहीँ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा चलाए गए निधि समर्पण अभियान में मिली राशि में लगभग 22 करोड़ से अधिक के धनराशि का 15000 चेक बाउंस होने के मामले में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने भावनात्मक बताया है उन्होंने कहा है कि यह किसी साजिश के तहत नहीं बल्कि कुछ लापरवाही के कारण ही यह चेक बाउंस हुआ है। जिसकी जानकारी चेक देने वालों को दे दी गई है। दरसल मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी अयोध्या पहुंचे थे।

समय से जमा न होने से भी बाउंस हुआ चेक : कोषाध्यक्ष

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने पत्रिका टीम से खास बातचीत में बताया कि राम मंदिर के प्रति श्रद्धा भाव से दान भेजने वालों की भावना गलत होगी ऐसा हमें लगता नहीं है लेकिन उनका टाइम बाहर हो गया। इस कारण हो गया होगा अथवा बड़े श्रद्धालु अच्छे दानदाता कभी-कभी चेक तो भेज देते हैं लेकिन हस्ताक्षर करना भूल जाते हैं।कभी उसका डेट गलत लिख देते हैं कभी-कभी चेक पर रिपीट भी हो जाता है यही सब कारण है जिससे चेक बाउंस हुआ करते हैं यह कोई बड़ी बात नहीं है।

राम मंदिर ट्रस्ट को मिले हैं स्वेच्छा से दान : कोषाध्यक्ष

वही कहा कि चेक बाउंस होने के पीछे हम उन लोगों की दुर्भावना भी नहीं मानते हैं क्योंकि ट्रस्ट कोई जबरदस्ती पैसा वसूलने का कार्य नहीं कर रहा हैं लोगों ने स्वेच्छा से दान दिए हैं लेकिन गलती हो गई तो इस कारण काफी चेक बाउंस हो गए इसका भी विचार हम लोगों को करना चाहिए लेकिन जहां 35 सौ करोड़ का दान देश के हर छोटी-छोटी हिस्से से दे रहा है तो इससे छोटी बातें होना बहुत बड़ी बात नहीं है।

तय सीमा पूरा हो जाएगा गर्भगृह के निर्माण

भगवान श्री राम का मंदिर अब तेज गति से आगे बढ़ता जा रहा है वर्तमान में चलने कार्य को देखने और उसकी समीक्षा करने के लिए हम लोगों की बैठकें होती है। और उसकी पति व उन पर खर्च होने वाली धनराशि व्यवस्थित है कि नहीं उन सभी का हिसाब किताब देखने के लिए समीक्षा बैठक की जाती है। बिजली हर बार कोई नया बिंदु नहीं होता है हम लोगों ने जो संकल्प किए हैं उसके अनुसार हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं बहुत ही व्यवस्थित तरीके से कार्य हो रहा है और हमारा विश्वास है कि जो समय हम लोगों ने निर्धारित किया है उस समय के अंदर हम भगवान श्री राम लला को उनके मुख्य नए घर में विराजमान करा देंगे।

Published on:
21 Jun 2022 10:30 pm
Also Read
View All