अयोध्या

Holi Festival : होलाष्टक में नही होगा कोई शुभ कार्य, प्रारम्भ

होली पर्व के एक सप्ताह पहले से सभी शुभ कार्य होते हैं वर्जित
less than 1 minute read
Mar 21, 2021
होलाष्टक में नही होगा कोई शुभ कार्य, प्रारम्भ
होलाष्टक में नही होगा कोई शुभ कार्य, प्रारम्भ

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. होली पर्व के एक सप्ताह पहले आज से होलाष्टक लग गया है। जिसमे सभी शुभ कार्य करना निषेध होता है। धार्मिक पुराणों के अनुसार फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा तक होलाष्टक दोष शुरू हो जाते हैं इस अष्टमी से पूर्णिमा तक होलाष्टक दोष 8 दिनों तक रहेगा इसलिए आप भी इस अवधि के दौरान कोई शुभ कार्य न करें तो ही बेहतर होगा।

इस बार 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 29 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाई जाएगी। इसके पहले आज से होलाष्टक की शुरुवात हुई है। 21 मार्च लग गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलाष्टक के दिन विशेष रूप से विवाह नए निर्माण व नए कार्यों का आरंभ नहीं करना चाहिए अर्थात इन दिनों में किए गए कार्य से कष्ट अनेक पीड़ाओ की आशंका रहती है तथा विवाह आदि संबंध में विच्छेदन और कलाह का शिकार हो जाते हैं या फिर अकाल मृत्यु का खतरा और बीमारी होने की आशंका भी बढ़ जाती है ज्योतिष के दृष्टि से होलाष्टक दोष माना जाता है। और यही कारण है कि लोग इन दिनों किसी प्रकार का नया कार्य नहीं करते हैं।

Published on:
21 Mar 2021 08:49 am
Also Read
View All
कौन लेगा चंपत राय की जगह? 11 जुलाई को होगा फैसला, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा देने के बाद हलचल तेज

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा नेता पवन पांडेय का हमला, बोले- ‘अब कहां है बाबा का बुलडोजर, क्यों नहीं हुआ एनकाउंटर?’

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का बड़ा बयान, बोले- भगवान के घर में हाथ डालने वालों को नहीं मिलेगी माफी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर ट्रस्ट ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया आधिकारिक बयान, जानिए क्या कहा?

Ayodhya News : हनुमानगढ़ी के बड़े संत और CM योगी के करीबी महंत का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार