अयोध्या

बाइक रोकने का इशारा किया तो पुलिस पर झोंका फायर, मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर

पुलिस ने बाराबंकी में तीन थानों से वांछित चल रहे 20 हजार के इनामिया बदमाश को जहांगीराबाद में मुठभेड़ में घायल कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया है।
1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2023, 3:12 PM IST
barabanki_police_encounter.jpg
एनकाउंटर में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस।

Barabanki Police Encounter: पुलिस की सक्रियता बदमाशों पर भारी पड़ने लगी है। जरायम पेशा से जुड़े लोग अब खौफ के साये में जी रहे हैं। बदमाशों के साथ सख्ती से पेश आ रही पुलिस ने बाराबंकी में तीन थानों से वांछित चल रहे 20 हजार के इनामिया बदमाश हाशिम उर्फ बग्घा को जहांगीराबाद में मुठभेड़ में घायल कर दिया। जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम पुलिस की चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश पर एनडीपीएस, गौकशी व गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

बुधवार देर रात जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद रोड पर स्वाट टीम प्रभारी अमर कुमार चौरसिया व जहांगीराबाद थानाध्यक्ष अजय कुमार की पुलिस टीम द्वारा वाहनों की संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहाँ से गुजरा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया। उसके कब्जे से बाइक व तमंचा भी बरामद हुआ है।

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश हाशिम उर्फ बग्घा तीन थानों नगर कोतवाली, घुंघटेर व जहांगीराबाद का वांछित अपराधी है, जिस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित है। यह पुलिस को चकमा देकर फरार था। उसके ऊपर जहीराबाद, नगर कोतवाली, घुंघटेर व देवा समेत अन्य थाना में गोकशी, मादक पदार्थ तस्करी व गैंगस्टर एक्ट के करीब 14 से अधिक मुकदमें दर्ज है। वह देवा थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है।

Published on: