अयोध्या

‘चुप हो जाओ, वरना अंजाम बुरा होगा’, अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले पर पूर्व मंत्री पवन पांडे को मिली धमकी

Former Minister Pawan Pandey received threats: अयोध्या के श्री राम मंदिर चढ़ावे में चोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले पूर्व मंत्री पवन पांडे को धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि हम डरने वाले नहीं है।
2 min read
Pawan Pandey received threats
पूर्व मंत्री पवन पांडे (फोटो सोर्स- X Pawan Pandey)

Pawan Pandey Threat: अयोध्या राम मंदिर दान पात्र में चोरी के खिलाफ बोलने वाले सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे पवन पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है। उनको धमकी देते हुए कहा गया है कि चढ़ावे के मामले में चुप हो जाओ, वरना अंजाम बुरा होगा। पवन पांडे ने बताया कि लोगों को चुप कराने की कोशिश की जा रही है, जिससे कि राम मंदिर में चढ़ावे में हुई चोरी की बात सामने न सके।

पूर्व मंत्री को मैसेज भेजकर दी गई धमकी

पूर्व मंत्री पवन पांडे को मैसेज भेजकर धमकी दी गई है। संदेश के माध्यम से कहा गया है कि चढ़ावा मामले में चुप हो जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। धमकी के बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि हम धमकियों से डरने वाले नहीं है। उन्हें सच बोलने से कोई नहीं रोक सकता है। वह मंदिर के दान पात्र में हुई चोरी और भ्रष्टाचार को उजागर करते रहेंगे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर आवाज उठा रहे पवन पांडे

अयोध्या से सपा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री पवन पांडे अयोध्या श्री राम मंदिर चढ़ावे में चोरी के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं। पवन पांडे ने 'X' पर लिखा था कि अयोध्या केवल एक स्थान नहीं, बल्कि मर्यादा आस्था और प्रभु श्री राम की नगरी है। यहां के रहने वालों ने प्रभु श्री राम को हृदय में बसा कर पूजा करते है।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के सम्मान के विपरीत कोई कार्य नहीं किया है। लेकिन श्री राम के मंदिर में डाका डाला गया है, रुपए और आभूषणों की चोरी की गई है।‌ उन्होंने कहा कि जिन्होंने यह चोरी की है सिर्फ उन्हें ही कहिए पूरी अयोध्या को बदनाम करना, आरोप लगाना बंद करें।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

पवन पांडे ने ट्रस्ट के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों के संरक्षण में यह डकैती हुई है। ‌ट्रस्ट में बैठे लोगों को उन्होंने डकैत कहा था।‌ सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं पर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की।

पवन पांडे ने कहा- कुछ लोगों के पेट में बहुत दर्द हो रहा है कि चढ़ावा चोरी की घटना को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उजागर कर दिया। जिससे अंधभक्त कंपनी आहत है। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी मामले की गंभीरता से जांच हो और जो भी दोषी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।

Updated on:
07 Jul 2026 05:41 pm
Published on:
07 Jul 2026 04:37 pm