अयोध्या

राम मंदिर मामले की सुनवाई जल्दी करने की याचिका पर अयोध्या से पक्षकारों का बड़ा बयान

मंदिर मस्जिद मुकदमे के एक वादी गोपाल शिंह विशारद ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है याचिका
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2019, 3:23 PM IST
Petitioner Big Statment On Petition in Supreme Court For Ram Mandir
राम मंदिर मामले की सुनवाई जल्दी करने की याचिका पर अयोध्या से पक्षकारों का बड़ा बयान


अयोध्या : अयोध्या में बाबरी मस्जिद ( Babari Masjid ) रामजन्मभूमि विवाद ( Ram Janmbhoomi ) के जल्द हल के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक नयी याचिका दाखिल की है | राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में वादी गोपाल सिंह विशारद ने यह याचिका दायर की है | (Supreme Court ) मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले पीठ से याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील पीएस नरसिंहा ने कहा कि इस विवाद को अदालत में तत्काल सुनवाई के लिए लाए जाने की जरूरत है | सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि मामले की जल्द सुनवाई के आग्रह पर अयोध्या से पक्षकारों की प्रतिक्रिया सामने आई है साथ ही रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी अपनी प्रतिक्रिया इस मामले को लेकर दी है।

मंदिर मस्जिद मुकदमे के एक वादी गोपाल शिंह विशारद ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है याचिका

Ayodhya में हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास ( Mahant Dharm Das ) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई हो ये आग्रह तो ठीक है लेकिन मध्यस्थ पैनल पर उंगली होना ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थ पैनल बनाया है और पैनल अपना काम कर रहा है। महंत धर्म दास ने कहा कि विहिप के चम्पत राय गैंग की ये करतूत है जो ये कर रहे है.वहीं इस बात का समर्थन मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ( Iqbal Ansari ) ने भी किया है और कहा कि सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ऐतबार रखना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थ पैनल बनाया है और मध्यस्थ पैनल अपना काम कर रहा है।

कहीं याचिका का समर्थन तो कहीं पैनल पर सवाल उठाने को लेकर नाराजगी

वहीं रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ( Acharya Satendra Das ) ने गोपाल सिंह विशारद के आग्रह को सही माना है उन्होंने कहा कि मध्यस्थ पैनल से कुछ नहीं होने वाला इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को ही फैसला करना चाहिए तभी इसका फैसला सही आएगा। निर्मोही अखाड़ा Nirmohi Akhada के पक्षकार महंत दिनेन्द्र दास ने भी कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है मध्यस्थ पैनल से जो भी निकल कर आएगा वह उन्हें मंजूर होगा ।

Published on: