अयोध्या

PM मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन, निषाद परिवार से मिलने पहुंचे

पीएम नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2023, 1:30 PM IST
photo_6089312870748764611_y.jpg

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अमृत भारत और वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। कुल आठ ट्रेनों में रवाना किया गया।

पीएम मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के बाद निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को रेलवे स्टेशन का मॉडल दिखाया। स्टेशन की सुविधाओं के बारे में उन्होंने पीएम को जानकारी दी। पीएम मोदी ने परिसर में भित्तिचित्र भी देखे।

अमृत भारत ट्रेन में बच्चों से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई अमृत भारत ट्रेन में स्कूली बच्चों से मुलाकात की। इसके अलावा सीतामढ़ी से आई महिलाओं, रक्सौल से आए श्रद्धालु से मिले। उनसे संवाद भी किया। अमृत भारत ट्रेन बनाने वाली आईएफएस चेन्नई के इंजीनियरों से भी बात की। छात्राओं ने पीएम मोदी को कविता सुनाई। सीतामढ़ी की महिलाओं ने मधुबनी पेंटिंग भेंट की। पीएम ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किय।

पीएम ने दिखाई ट्रेनों को हरी झंडी
पीएम नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अयोध्या कार्यक्रम के दौरान अचानक एक निषाद परिवार से मिलने जा पहुंचे। धनीराम माझी परिवार से मिलकर प्रधानमंत्री ने उनको आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री के निषाद परिवार में पहुंचते ही मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। चर्चा है कि प्रधानमंत्री अयोध्या में कुछ दलित परिवारों और अन्य लोगों से भी मिलेंगे।

Updated on:
30 Dec 2023, 1:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका