अयोध्या

Ayodhya Crime : संपत्ति के लालच में अयोध्या में चाचा ने दामाद के साथ मिलकर भतीजे का काटा गला

अयोध्या के रुदौली इलाके में सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात,पुलिस ने हत्यारे चाचा और उसके दामाद को किया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2019, 6:17 PM IST
Police arrested uncle killed his nephew In ayodhya
Ayodhya Crime : संपत्ति के लालच में अयोध्या में चाचा ने दामाद के साथ मिलकर भतीजे का काटा गला

अयोध्या : जनपद अयोध्या ( Ayodhya ) कोतवाली रुदौली ( Rudauli ) क्षेत्र में हुई अधेड़ किशन की हत्या का पुलिस ने वर्क आउट कर दिया है। संपत्ति की लालच में अधेड़ किशन की हत्या उसके सगे चाचा और चचेरे दामाद ने किया था। पुलिस ने चाचा और चचेरे दमाद को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला रुदौली कोतवाली ( Rudauli Kotwali ) क्षेत्र का है। 23 जुलाई को अधेड़ किशन का शव भिटौरा लोटन बाग मार्ग पर मिला था। पोस्टमार्टम में किशन की गला दबाकर हत्या की वजह सामने आई। किशन की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सगे चाचा सहज राम व चचेरे दामाद शिवमंगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। ( ayodhya police ) पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने संपत्ति की लालच में गला दबाकर हत्या की वारदात कबूल कर ली।

अयोध्या के रुदौली इलाके में सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात,पुलिस ने हत्यारे चाचा और उसके दामाद को किया गिरफ्तार

( Ayodhya Police ) पुलिस के मुताबिक किशन रुदौली कोतवाली ( Rudauli ) के सहनी गांव का रहने वाला था और वर्तमान में अपने पाही टीकर गांव में रहता था। किशन बेऔलाद था और जमीन काफी थी। कई बार चाचा ने भतीजे से कहा भी कि उसको औलाद नहीं है वो अपनी जमीन उसके नाम कर दें लेकिन किशन ने मना कर दिया उसके बाद चाचा ने भतीजे की हत्या के ( Ayodhya Crime News ) लिए योजना बनाई और इस योजना में चाचा सहज राम ने दामाद शिवमंगल को भी शामिल कर लिया।वारदात की देर शाम जब किशन सहनी से टीकर गाव साइकिल से लौट रहा था तभी भिटौरा लोटन बाग मार्ग पर दोनों ने किशन को गिरा कर गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चाचा और चचेरे दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on: