अयोध्या

Ayodhya : कश्मीर से अपनी दुल्हन विदा कराने अयोध्या पहुंचा पुलवामा का दूल्हा फिर हो गया हंगामा

जम्मू कश्मीर के शोपियां ( Shopiyan ) और पुलवामा ( Pulwama ) का रहने वाला है दूल्हा रुखसार और अन्य बाराती
2 min read
Aug 07, 2019
Police detained groom from Ayodhya from Pulwama in Jammu and Kashmir
Ayodhya : कश्मीर से अपनी दुल्हन विदा कराने अयोध्या पहुंचा पुलवामा का दूल्हा फिर हो गया हंगामा

अयोध्या : जनपद अयोध्या ( Ayodhya ) के ग्रामीण क्षेत्र मिल्कीपुर ( Milkipur ) में एक दिलचस्प मामला सामने आया है ,जिसमें खंडासा ( Khandasa ) थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की की शादी जम्मू कश्मीर ( jammu kashmir ) के शोपियां के रहने वाले एक युवक से मुस्लिम रीति-रिवाज से संपन्न हो गई .लेकिन जब कश्मीरी दूल्हा अपने साथियों समेत अपनी दुल्हन ( dulhan ) को विदा कराने पहुंचा तो उसे दुल्हन तो नहीं मिली बल्कि पुलिस उसे थाने लेकर चली गयी . विदाई के वक्त अचानक दुल्हन के घर पहुंची पुलिस ( ayodhya police ) ने कश्मीरी दूल्हे और उसके साथ मौजूद चार अन्य बारातियों और एक महिला की पहचान को लेकर सवाल खड़ा कर दिया और नाम पते के सत्यापन से पहले दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम रुकवा दिया . बताते चलें इन दिनों जम्मू कश्मीर से धारा 370 ( Section 370 ) हटाने के बाद उपजे हालात से पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गयी है .

जम्मू कश्मीर के शोपियां ( Shopiyan ) और पुलवामा ( Pulwama ) का रहने वाला है दूल्हा रुखसार और अन्य बाराती

थाना खंडासा ( Khandasa Police )की पुलिस ने जिला मुख्यालय के जरिए कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में रहने वाले दूल्हे और उसके साथियों की पहचान के प्रयास कर रही है . तब तक के लिए दुल्हन की विदाई का पर रोक लगा दी गई है . मिली जानकारी के मुताबिक खंडासा थाना क्षेत्र के भीखी का पुरवा गांव के रहने वाले जमील की बेटी जीनत का निकाह 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के पुलवामा और सोफिया के रहने वाले युवक रुखसार से मुस्लिम रीति-रिवाज के जरिए संपन्न हुआ था . इस विवाह में कश्मीरी युवक रुखसार के साथ एक महिला और पुरुष 4 दिन पहले गांव आए थे इस बात की जानकारी आसपास के लोगों ने खंडासा पुलिस को दे दी और उसके बाद पुलिस ने दुल्हे समेत चारों लोगों को हिरासत में ले लिया है . थानाध्यक्ष खंडासा ( Thana Khandasa )आर के राणा के मुताबिक युवक और युवती ने निकाह किया है .

Published on:
07 Aug 2019 11:09 am
Also Read
View All
अयोध्या राम मंदिर में बड़ा बदलाव: अब नई टीम संभालेगी पूरी व्यवस्था, जानिए क्या-क्या बदलेगा?

‘कांग्रेस-सपा ने हमेशा भगवान राम को नकारने की कोशिश की’, अयोध्या राम मंदिर मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री का प्रमोद तिवारी को करारा जवाब

Ayodhya News: ‘गलत काम करने वाले जेल में हैं, मंदिर का काम सही से चल रहा है’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति का विरोध, रामदल के अध्यक्ष बोले- सरकार किसी भी तरह से दखल न दे

Ram Mandir Donation Scam: ‘चंपत राय की कोई गलती नहीं, उनके साथ विश्वासघात हुआ है’, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर महंत कमल नयन दास का बड़ा दावा