अयोध्या

राजू दास ने अखिलेश यादव को बताया कालनेमि, बोले- ‘आपके पिता ने हजारों राम भक्तों के प्राणों की आहुति ली

अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास आज सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां पर अखिलेश यादव ने निवेदन पर करते हुए कहा कि आप कालनेमि वाले रूप का त्याग करो। प्रभु राम सबके हैं।

less than 1 minute read
Jan 04, 2024
akhilesh_yadav.jpg
महंत राजूदास ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। गुरुवार को महंत राजूदास ने सुल्तानपुर के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। राजूदास ने कहा कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्धाटन में अखिलेश यादव नहीं आएंगे, क्यों कि उन्हें डर है कि कहीं मुसलमान वोट ना छिटक जाएं। इसलिए वे आमंत्रण की बात करते हैं। अखिलेश यादव के पिता ने कई हजार रामभक्तों की प्राणों की आहुति ली।

राजू दास ने कहा कि अखिलेश जी आपसे निवेदन है कि आप कालनेमि वाले रूप का त्याग करो। प्रभु राम सबके हैं। ठीक है, इस कार्यक्रम में आप डर से नहीं आ सकते हो, क्योंकि आपको डर है कि मुसलमान नाराज हो जायेगा। अब हिंदुस्तान का हिन्दू और मुसलमान जग चुका है। मुसलमान भी चाह रहा था कि इस मामले में पट्टाक्षेप हो जाए, क्योंकि आप इस मामले में खूब मजे लेते थे।

'अखिलेश यादव अपनी इस मानसिकता में करो परिवर्तन'
राजू दास ने आगे कहा कि राजू दास ने तंज कसते हुए कहा कि कुर्सी पर बैठकर और टोपी पहनकर और उनको टोपी पहनाकर, जो करते थे अब वह खत्म हो गया है। अब कोर्ट के द्वारा निर्णय, राम भक्तों की आहुति, 500 वर्षों के संघर्षों, 76 बार लड़ाई के बाद 5 लाख से ज्यादा राम भक्तों ने इसके लिए प्राणों की आहुति दिया। जिसमें आपके पिता ने भी कई हजारों राम भक्तों की प्राणों की आहुति ली। उन्होंने कहा कि राजधर्म आप निभा नहीं पाए और अब आप विपक्ष के लायक भी नहीं बचोगे। आप अपनी इस मानसिकता में परिवर्तन करो।'

Published on:
04 Jan 2024 05:52 pm
Also Read
View All
‘घर ले चलता हूं, मैं आपको पत्नी बना लूंगा’, अयोध्या के कथावाचक पवन देव की महिला से चंपारण में हुई थी पहली मुलाकात

कुख्यात अपराधी भानू प्रताप की खौफनाक वारदातें जिनसे कांपता था पूर्वांचल! रंगदारी समेत 40 से ज्यादा हैं मुकदमे

राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों पर सियासत तेज, जानिए अखिलेश यादव के आरोप और चंपत राय का पलटवार

Ayodhya Bhanu Pratap Encounter Case: कौन हैं IPS अमिताभ यश ADG लॉ एंड ऑर्डर, जिनकी टीम ने अतीक के बेटे असद को भी किया था ढेर

बुरे फंसे प्रसिद्ध कथावाचक; दर्ज हुई FIR, जानिए कौन हैं पवन देव महाराज? राम मंदिर दर्शन के बहाने महिला के साथ किया दुराचार