8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुख्यात अपराधी भानू प्रताप की खौफनाक वारदातें जिनसे कांपता था पूर्वांचल! रंगदारी समेत 40 से ज्यादा हैं मुकदमे

Bhanu Pratap Singh Encounter Case Update: एनकाउंटर में ढेर कुख्यात भानु प्रताप सिंह पर हत्या, लूट और डकैती समेत दर्ज थे 40 से ज्यादा मुकदमे। जानिए आजमगढ़ के दूध व्यापारी की हत्या करने वाले इस 1.65 लाख के इनामी बदमाश की पूरी क्राइम कुंडली।

2 min read
Google source verification
Bhanu Pratap Singh Encounter Case Update, Bhanu Pratap Singh

एनकाउंटर में ढेर कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह पर दर्ज थे 40 से ज्यादा मुकदमे | फोटो सोर्स- X(@uppstf)

Bhanu Pratap Singh Encounter Case Update: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं था। एनकाउंटर में ढेर हुए इस बदमाश के ऊपर हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे 40 से भी ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज थे। वह कई मामलों में वांटेड चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

क्राइम का खौफनाक रिकॉर्ड और 40 से अधिक गंभीर मुकदमे

मुठभेड़ में मारे गए भानु प्रताप सिंह का आपराधिक इतिहास बहुत ही खौफनाक रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विखानपुर गांव का निवासी भानु प्रताप सिंह जुर्म की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुका था। उसके खिलाफ 40 से अधिक मुकदमों दर्ज थे, जिसमें मुख्य रूप से रंगदारी, हत्या करना, डकैती डालना, जैसे कई खतरनाक मुकदमे दर्ज थे। कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

1.65 लाख रुपये का था इनाम

भानु प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस अधिकारियों की ओर से कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एडीजी वाराणसी जोन पियूष मोर्डिया द्वारा: 1,00,000 रुपये

डीआईजी अयोध्या सोमेन बर्मा द्वारा: 50,000 रुपये

एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा: 15,000 रुपये

इन सभी राशियों को मिलाकर उस पर कुल 1 लाख 65 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

दूध व्यापारी हत्याकांड से भी जुड़ा था नाम

भानु प्रताप का नाम आजमगढ़ के चर्चित दूध व्यापारी हत्याकांड में भी सामने आया था। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ में उसके खिलाफ चार गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें तीन लूट के मामले शामिल थे। बताया जाता है कि लूट की घटनाओं में वांटेड होने के बाद उसने मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक दूध व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उस पर इनाम की राशि भी रखी गई थी।

10 साल से था गांव से बाहर, भाइयों में था दूसरे नंबर पर

भानु प्रताप सिंह गोरखपुर के बेलघाट का रहने वाला था। अपराध की दुनिया में आने के बाद वह पिछले 10 साल से अपने गांव नहीं गया था। भानु तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बाकी दोनों भाई बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करते हैं। गांव में भानु के पिता मान सिंह खेती-किसानी करते हैं और वहां सिर्फ उसके माता-पिता और भाइयों का परिवार रहता है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग