अयोध्या

श्री राम के ससुराल वाले भी आएंगे अयोध्या, नेपाल भेजा गया निमंत्रण

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मिथिला निमंत्रण भेज दिया गया है। वहां पर वैदिक संस्कृति का पालन करते हुए ‘भार’ लाने की तैयारी की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Dec 24, 2023
Ram Mandir Ayodhya Invitation sent to Shri Ram inlaws house in nepal consecration

राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरो-शोरो से हो रही है। लोगों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा जाने लगा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का मुहूर्त निकाला गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवान श्री राम की ससुराल नेपाल में जनकपुर स्थित जानकी मंदिर के महंत को भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया है। मीडिया से बातचीत में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी राम रोशन दास के अनुसार शुक्रवार की शाम उनको मंदिर के महंत का निमंत्रण मिला।


‘भार’ ले जाने की हो रही तैयारियां
न्योता मिलने के बाद वैदिक संस्कृति का पालन करते हुए तैयारियां की जा रही हैं। दास ने कहा कि मिथिला और अयोध्या का अनोखा रिश्ता है। हम वहां जाने की तैयारियों में लग गए हैं। हम ‘भार’ को भी अयोध्या ले जाएंगे।

Published on:
24 Dec 2023 09:56 am
Also Read
View All
राम मंदिर आंदोलन के ऐतिहासिक सच का खुलासा! चंपत राय बोले- 1989 में दलित कार्यकर्ता कामेश्वर चौपाल ने रखी थी पहली ईंट

‘आगामी चुनाव लड़ने से इंकार’ अयोध्या पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा ऐलान

Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें