अयोध्या

राम मंदिर निर्माण को अब तक 100 करोड़ रुपए का दान, इन्होंने दिए सर्वाधिक 11 करोड़

- संघ कार्यकर्ता सियाराम व मुंबई के चैतन्य सेवा ट्रस्ट ने दिए एक-एक करोड़ - महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने 1 करोड़ का दान दिया है
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2020, 5:39 PM IST
Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण में सहयोग देगा मोरबी सिरेमिक उद्योग
Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण में सहयोग देगा मोरबी सिरेमिक उद्योग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
अयोध्या. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कुल लागत लगभग 1100 करोड़ रुपए होगी, जिसमें से केवल करीब 100 करोड़ रुपए ही जुट पाए हैं। इनमें अब तक सबसे ज्यादा 11 करोड़ की धनराशि का सहयोग कथावाचक मोरारी बापू ने किया है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने बताया कि मोरारी बापू ने अब तक सबसे अधिक 11.3 करोड़ रुपये का दान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में मोरारी बापू के अनुयायियों ने 8 करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं, लेकिन हम दान प्राप्त करने में असमर्थ हैं क्योंकि ट्रस्ट को अब तक एफसीआरए मंजूरी नहीं मिली है।

इसके अतिरिक्त पटना के महावीर ट्रस्ट ने दस करोड़ रुपए की धनराशि तय की है। अभी तक दो करोड़ रुपये मंदिर निर्माण में सहयोग स्वरूप अर्पित किए जा चुके हैं, वो इस स्वर्ण सेवा से अलग हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने 1 करोड़ का दान दिया है। संघ कार्यकर्ता सियाराम व मुंबई के चैतन्य सेवा ट्रस्ट ने भी मंदिर के लिए एक-एक करोड़ रूपए की राशि दान की है।

जनवरी में तय होगी मंदिर निर्माण की असल लागत-
गिरि का कहना है कि मोटा माटी अनुमान के मुताबिक, मुख्य मंदिर की कीमत 300 करोड़ रुपये से 400 करोड़ रुपये तक हो सकती है, जबकि मंदिर परिसर के बाहरी विकास में लगभग 1,100 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। वहीं ट्रस्ट अगले महीने निर्माण लागत को अंतिम रूप दे देगा। ट्रस्ट 15 जनवरी से ही मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा करने के लिए बड़े पैमाने पर दान अभियान शुरू करेगा। ट्रस्ट ने पहले कहा था कि रामभक्तों से स्वैच्छिक दान स्वीकार किया जाएगा जिसके लिए 10 रुपये, 100 रुपये और 1,000 रुपये के कूपन जारी किए जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका