अयोध्या

‘तुम सबको पहचानता हूं, दोबारा नहीं आने दूंगा!’ राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा पत्रकारों पर भड़के

Ram Temple Trust CEO Jitendra Mishra: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा से कुछ मीडियाकर्मी बातचीत करना चाह रहे थे। लेकिन उन्होंने बात करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'देखो मैं तुम सबको पहचानता हूं। मैं तुम्हें दोबारा वापस नहीं आने दूंगा।'
2 min read
Ram Temple Trust CEO Jitendra Mishra Media
राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा (Photo-IANS)

Ram Temple Trust CEO Jitendra Mishra Media Reaction: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चुन गया है। भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम मंदिर के नए CEO बनने के दूसरे दिन जितेंद्र मिश्रा पत्रकारों पर जमकर भड़क गए।

'सबको पहचानता हूं, वापस नहीं आने दूंगा'

दरअसल, कुछ मीडियाकर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। कैमरे के सामने जितेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, 'देखो मैं तुम सबको पहचानता हूं। मैं तुम्हें दोबारा वापस नहीं आने दूंगा।' इतना बोलकर वे वहां से चले गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कई यूजर्स ने पूछा है कि आखिर सीईओ पत्रकारों से बात करने से क्यों कतरा रहे हैं। वहीं कुछ ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी निजता का अधिकार है। फिलहाल जितेंद्र मिश्रा की इस प्रतिक्रिया ने राम मंदिर से जुड़े मामलों में एक नई बहस छेड़ दी है। वीडियो लगातार शेयर हो रहा है और चर्चा तेज होती जा रही है।

जितेंद्र मिश्रा ने सिलेक्शन कमिटी और ट्रस्ट को दिया धन्यवाद

आपको बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह नई जिम्मेदारी लेने के बाद यह मेरा पहला अयोध्या दौरा है। पहले मैं जाकर चार्ज ले लूं और फिर प्लान शेयर करूंगा। मैं सिलेक्शन कमिटी और ट्रस्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह भगवान राम की कृपा भी है, इसलिए मैं और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। मेरा दिल शुक्रगुज़ारी से भरा है और मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं। मुझे ज़िंदगी में दो बार यह जिम्मेदारी मिली- एक बार देश की सेवा में, और अब राम मंदिर, उनके भक्तों और मंदिर के एडमिनिस्ट्रेशन की सेवा में।

अबू आसिम आजमी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

महाराष्ट्र: जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का CEO बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और MLA अबू आसिम आज़मी ने मुंबई से कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक, यही लोग राम मंदिर के मामले देखते हैं। उन्होंने राम का नाम लेकर और हर जगह लोगों को भड़काकर वोट हासिल किए। अब, चाहे वे कोई नया CEO लाएं या कोई और, जनता राम के नाम पर चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी से लगे दाग को देख रही है। मुझे नहीं पता कि वे आगे क्या करेंगे, लेकिन आम आदमी को इस पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। अगर सच में चढ़ावे की ऐसी चोरी हुई है, तो लोगों को पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नज़र रखने की जरूरत है।

Updated on:
03 Sept 2026 05:23 pm
Published on:
03 Sept 2026 05:23 pm