अयोध्या

वर्षों से मस्जिद में सम्मान से रहे रामलला : इकबाल अंसारी

श्री राम की नगरी में ही श्री राम की प्रतिमा लगाने के लिए नहीं मिल पा रही जगह : इकबाल अंसारी

less than 1 minute read
Feb 03, 2020
वर्षों से मस्जिद में सम्मान से रहे रामलला : इकबाल अंसारी
वर्षों से मस्जिद में सम्मान से रहे रामलला : इकबाल अंसारी

अयोध्या : रामजन्मभूमि पर रामलला के पक्ष में फैसला आने के बाद अब मुस्लिम पक्षकार भी रामलला के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर जमीन अधिग्रहण विवाद पर बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने अयोध्या के लोगों पर ही भगवान श्री राम के लिए जमीन ना देने का आरोप लगा दिया।

बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है और यहां पर राम राज्य है। और आज 3 वर्ष से अधिक हो गए लेेकिन अभी तक भगवान की विशालकाय प्रतिमा लगाने के लिए अयोध्या वासियों ने भगवान राम को ही जमीन नहीं दिया। जब कि हम बाबरी मस्जिद के मुद्दई हैं हमारे यहां 50 वर्ष मस्जिद में भगवान राम विराजमान रहे ,हमने 50 वर्ष उनका सम्मान किया है। उचित राम चाहते हैं कि जिस प्रकार से अयोध्या में राम राज की बात की जाती है उसी तरह भगवान श्री राम की प्रतिमा लगाई जाए जबकि प्रतिमा लगाए जानेे को 3 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है जििसे पूरी दुनिया देख रही। वही इकबाल अंसारी ने सीएम योगी सेे अयोध्या में भगवान राम के साथ उनके चारों भाइयों की भी मूर्ति लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लिए यह शर्म की बात है कि जब भगवान राम की मूर्ति का प्रस्ताव जब आया तो वहां पर मुकदमा कायम कर दिया। अयोध्या में भगवान राम का ही राज्य है उसके बाद भी मूर्ति के लिए जगह नहीं मिल पाई है। शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

Published on:
03 Feb 2020 08:08 pm