अयोध्या

मनसे व शिवसेना के पोस्टर विवाद में अयोध्या के राजू दास ने कहा महाराष्ट्र में हो ठाकरे परिवार की राजनीति

शिवसेना और मनसे के बीच चल रहे विवाद अब अयोध्या की राजनीति, हिंदुत्व की गाथा गा रहा ठाकरे परिवार
2 min read
May 10, 2022
मनसे व शिवसेना के पोस्टर विवाद में अयोध्या के राजू दास ने कहा महाराष्ट्र में हो ठाकरे परिवार की राजनीति
मनसे व शिवसेना के पोस्टर विवाद में अयोध्या के राजू दास ने कहा महाराष्ट्र में हो ठाकरे परिवार की राजनीति

अयोध्या. महाराष्ट्र के ठाकरे परिवार का विवाद अब राम की नगरी अयोध्या के सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। अयोध्या में राज ठाकरे का बैनर पोस्टर लगा उसके ठीक बाद शिवसेना ने अपना बैनर पोस्टर लगाया हालांकि अयोध्या प्रशासन में चंद घंटों में गुपचुप तरीके से बैनर पोस्टर को हटवा दिया। वहीं इस मामले पर अब अयोध्या के संत समाज ने नाराजगी जाहिर की है। हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि ठाकरे परिवार की यह विवाद नहीं है यह शुद्ध रूप से राजनैतिक विरासत का विवाद है इतना ही नहीं पुजारी राजू दास ने ठाकरे परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक बताते हैं कि मैं हिंदूवादी मैं हूं तो वही दूसरा भी अपने आप को हिंदुत्व से कम नहीं आकता अयोध्या में एक ने पोस्टर लगाया और लिखा आ रहे हैं भगवाधारी तो दूसरे ने भी पोस्टर लगाया नकली और असली से सावधान।

सोनिया एंटीनो माइनो के हाथे नीलाम हुए शिवसेना : राजू दास

ठाकरे परिवार पर आरोप लगाते हुए राजू दास ने कहा कि हिंदुत्व से राजनीति मत करो आपको राजनीति करना है तो आप महाराष्ट्र में राजनीति करो । महंत राजू दास यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह बाला साहब ठाकरे से साथ हिंदुत्व जुड़ा था उस तरह आप दोनों के साथ नहीं जुड़ेगा। बाला साहब ठाकरे के साथ आज भी हिंदुत्व जुड़ा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाते हुए हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि आपने हिंदुत्व को सोनिया एंटीनो माइनों के हाथों में नीलाम कर दिया। पोस्टर लगाने और हटाने के मामले में बोलते हुए राजू दास ने कहा कि दोनों नेताओं ने अयोध्या में अपना अस्तित्व बनाने के लिए ऐसा कार्य किया है ताकि उनका वोट प्रतिशत बढ़े।

शिवसेना और मनसे का कमर्शियल राजनीति ग्रुप : राजू दास

पुजारी राजू दास ने कहा कि पोस्टर इस नाते हटाया जा रहा है दोनों जो ग्रुप हैं शिवसेना और मनसे का वह शुद्ध रूप से कमर्शियल ग्रुप है वह ग्रुप अपने नेताओं को अयोध्या में इस तरह स्थापित करना चाहती है कि यहां पर भी कुछ और प्रतिशत बढ़े और हिंदू जन भावना जुड़े इस के नाते कार्य किए इनका दूसरा कोई उद्देश्य नहीं। दरसल ठाकरे परिवार की आपस में चल रहे मतभेद के बाद जुबानी जंग अब महाराष्ट्र से लेकर अयोध्या तक की जा रही है अयोध्या में दोनों पक्षों के द्वारा बड़े-बड़े बैनर भी लगाए जाएंगे लेकिन प्रशासन जो इसकी जानकारी मिलते ही बैनरों को हटवा दिया है।

Published on:
10 May 2022 12:47 am
Also Read
View All
Ayodhya News: ‘मंदिर के नाम पर जुटाया पैसा, फिर लूट का माल दिल्ली-नागपुर भेजा गया’ AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान

‘टिन्नू हमारे भाई जैसा है, उसे फंसाया जा रहा है’ अयोध्या राम मंदिर घोटाले में आरोपी के बचाव में उतरी पड़ोसी तारा देवी

‘टिन्नू यादव को फांसी, बाकी को छोड़ दो’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जगद्गुरु ‘परमहंस आचार्य’ का विवादित बयान

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस अपडेट: आरोपियों के घर पर पुलिस की रेड, टिन्नू यादव के घर पर लगा मिला ताला

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: कौन हैं बजरंग लाल बागड़ा? ले सकते हैं चंपत राय की जगह! ट्रस्ट के पुनर्गठन को लेकर क्या खबर?