अयोध्या

अखिलेश यादव के इस करीबी नेता का हुआ निधन, सुनते ही घर के बाहर लगा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Ayodhya News: अखिलेश यादव के करीबी और वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (सपा) नेता का निधन हो गया।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2025, 9:36 AM IST
अखिलेश यादव के इस करीबी नेता का हुआ निधन
अखिलेश यादव के इस करीबी नेता का हुआ निधन प्रतीकात्मक तस्वीर

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सती प्रसाद यादव का निधन हो गया, जिसकी खबर मिलते ही उनके घर के सामने कार्यकर्ताओं का हुजूम इकट्ठा हो गया। सती प्रसाद यादव की गिनती क्षेत्र के प्रमुख नेताओं में होती थी। वे सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी माने जाते थे। निधन की सूचना मिलते ही सपा के कई बड़े नेता ओर कार्यक्रता उनके पैतृक गांव हाजीपुर पहुंचे और परिवार की संवेदनाएं बढ़ाई। साथ ही उनके अंतिम संस्कार में भी सभी शामिल हुए। कहा ये जाता है कि सती प्रसाद यादव ने अखिलेश यादव का कभी साथ नहीं छोड़ा। खराब परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने सपा को नहीं छोड़ा और पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में साथ दिया।

जुझारू एवं निष्ठावान कार्यकर्ता

निधन की सूचना मिलते ही, उनके घर पर नेताओं का जमावड़ा लग गया। सांसद अवधेश प्रसाद खुद उनके परिवार का हौसला बढ़ाने के लिए घर पर पहुचें। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सती प्रसाद का जाना पार्टी के एक बड़ी छती से कम नहीं है। वो हर समय पार्टी के जुझारू एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में काम करते रहें। वहीं पूर्व राज्यमंत्री सैयद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां भी उनके घर पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए, साथ ही उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। आगे उन्होंने कहा कि सती प्रसाद यादव सपा को मजबूत बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

इन नेताओं का लगा तांता

साथ ही पूर्व विधायक आनंद सेन यादव, राम मगन रावत, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, उपाध्यक्ष निशात अली खां, प्रदेश सचिव मो. अली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चौधरी शहरयार अन्य कार्यक्रता उनके घर पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का हुजूम साफ-साफ बतला रहा था कि सती प्रसाद यादव का सपा में कितना बड़ा औदा था। सती प्रसाद यादव का उनके क्षेत्र में साफ-साफ प्रभाव देखने मिलता था, जिसका पूरा फायदा पार्टी और उनके लोगों के लिए अच्छा साबित होता था।

Updated on:
15 Dec 2025, 9:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए