अयोध्या

सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- PMO और सरकार अब अयोध्या से चलेगी

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। रविवार को सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि अब लोकसभा चुनाव तक पीएमओ और सरकार अयोध्या से चलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2023, 4:11 PM IST
sanjay_raut_.jpg
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम अपने भव्य निजनिवास स्थान पर प्रवेश करेंगे। पीएम मोदी अपने हाथों से प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसके लिए अयोध्या में पूरी तरह से तैयारी चल रही है। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने 'अयोध्या धाम जंक्शन' जनता को समर्पित किया। अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन फेज-1 में विश्वस्तरीय सुविधाएं दी गयी हैं। 241 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए गए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की कुछ सुविधाएं ऐसी हैं जो एयरपोर्ट्स पर भी देखने को नहीं मिलतीं है।

वहीं, अब शिवसेना(UBT) सांसद सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसा है। संजय राउत ने कहा, "जब तक लोकसभा का चुनाव हो रहा है तब तक PMO और सरकार अयोध्या से चलेगी। हम भी राम भक्त हैं। हमने और हमारी पार्टी ने राम मंदिर के लिए खून, त्याग और बलिदान दिए हैं लेकिन इस तरह की राजनीति देश में न कभी हुई है और न कभी होगी। हम 5000 साल पीछे जाकर देश चला रहे हैं।

राम इस देश की अस्मिता और संस्कृति है: संजय राउत
इसके अलावा भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपक जलाने पर संजय राउत ने कहा कि घर घर में राम ज्योति जलाने के लिए भाजपा की जरूरत नहीं है। राम इस देश की अस्मिता और संस्कृति है। राम पूरे देश और विश्व के हैं। अगर कोई एक पार्टी कहती है कि राम हमारे हैं तो वे राम को छोटा कर रहे हैं।

Updated on:
31 Dec 2023, 4:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका