अयोध्या

बृजभूषण सिंह के कार्यक्रम में जाने वाले सिंगर संजय यदुवंशी की अखिलेश यादव से मुलाकात; 17 जनवरी को…

Sanjay Yaduvanshi Met Akhilesh Yadav: सिंगर संजय यदुवंशी की अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। ये वही अवधी सिंगर जो बृजभूषण सिंह के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
2 min read
• •
Jan 15, 2026
sanjay yaduvanshi who attended brijbhushan sharan singh concert met akhilesh yadav
बृजभूषण सिंह के कार्यक्रम में जाने वाले सिंगर संजय यदुवंशी की अखिलेश यादव से मुलाकात। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Sanjay Yaduvanshi Met Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से 2 बार लखनऊ के जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में मुलाकात कर सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या लौट (Awadhesh Prasad) आए हैं।

Ayodhya News: अजीत प्रसाद और अमित प्रसाद भी रहे मौजूद

सांसद अवधेश प्रसाद के लौटने के साथ ही एक बार फिर भंग जिला और महानगर कमेटी के भविष्य की चर्चा तेज हो गई। पहले दिन ही अवधेश प्रसाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सांसद जिले के भंग संगठन के बारे में किसी प्रकार की वार्ता होने से इनकार कर चुके हैं। पहली मुलाकात के समय सांसद अवधेश प्रसाद के साथ उनके दोनों बेटे अजीत प्रसाद और अमित प्रसाद भी मौजूद रहे।

वहीं, मंगलवार को दूसरी मुलाकात में यूट्यूबर संजय यदुवंशी (Sanjay Yaduvanshi) साथ रहे। बता दें कि सिंगर यदुवंशी वही यूट्यूबर है जो हाल ही में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की ओर से आयोजित राष्ट्रकथा में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी।

अयोध्या: 17 जनवरी को संगठन के बारे में घोषणा की संभावना

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मकर संक्राति के बाद 17 जनवरी तक यहां के संगठन के बारे में घोषणा की संभावना है। बता दें कि जिला और महानगर कमेटी भंग हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है। पार्टी सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं जिला कमेटी की घोषणा 2027 के विधानसभा चुनाव की दृष्टि से करेंगे। बताया जा रहा कि 15 और 16 जनवरी को संभवतः उड़ीसा में कार्यक्रम होने से वह लखनऊ से बाहर होंगे।

UP Politics: उम्मीदवारों के चेहरे बदलने की भी हो सकती है चर्चा

17 जनवरी को अखिलेश यादव की वापसी के बाद ही जिला कमेटी की घोषणा संभव है। इसी के साथ पार्टी में कई विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के चेहरे बदलने की भी चर्चा हो सकती है। फिलहाल भंग कमेटी के विष्य को लेकर लग रही अटकर्ता पर विराम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की घोषणा के बाद ही लगेगा।

Also Read
View All
PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला

Ram Mandir Dress Code: अयोध्या राम मंदिर में दान की गिनती करने वालों की बदली पोशाक, जानिए क्या होगा नया ड्रेस कोड