अयोध्या

Ram Mandir Case : अयोध्या में बोले रामलला के पुजारी पैनल से नही बनेगी बात सुप्रीम कोर्ट सुनाये अपना फैसला

मंदिर मस्जिद विवाद को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में आया अहम् मोड़ 25 जुलाई से हो सकती है केस की नियमित सुनवाई
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2019, 12:37 PM IST
Satendra Das Statment On Today Supreme Court Hearing Ram Mandir case
Ram Mandir Case : अयोध्या में बोले रामलला के पुजारी पैनल से नही बनेगी बात सुप्रीम कोर्ट सुनाये अपना फैसला

अयोध्या : गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में बाबरी मस्जिद राम मंदिर babari masjid , Ram Mandir मुकदमे की सुनवाई को लेकर अयोध्या Ayodhya में राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बड़ा बयान आया है | इस विवाद के हल के लिए गठित विशेष पैनल की सार्थकता पर सवाल उठाते हुए आचार्य सत्येंद्र दास Acharya Satendra Das ने कहा कि इस पैनल से कोई हल निकलने वाला नहीं है | हम लगातार यह मांग करते रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले पर अपना फैसला सुनाना चाहिए |

मंदिर मस्जिद विवाद को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में आया अहम् मोड़ 25 जुलाई से हो सकती है केस की नियमित सुनवाई

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेन्द्र दास ने कहा कि Babari Masjid ,Ram Janm Bhoomi case की आज की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय लिया है हम उसका स्वागत करते हैं | 25 जुलाई से सुप्रीम कोर्ट को इस मामले पर लगातार सुनवाई कर अपना फैसला सुनाना चाहिए | हमें विश्वास है कि न्यायालय का निर्णय हमारे पक्ष में आएगा अयोध्या में रामलला का मंदिर बनेगा | बताते चलें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए निर्णय लिया है कि 18 जुलाई तक समझौते के लिए गठित पैनल अपने रिपोर्ट दाखिल कर दे जिसके बाद उस रिपोर्ट पर निर्णय होगा | अगर इस विवाद का हल आपसी बातचीत से नहीं निकलता है तो 25 जुलाई के बाद से रोजाना इस मामले की सुनवाई होगी ।

Published on: