अयोध्या

Sawan 2019 : आस्था या अन्धविश्वाश,अयोध्या के इस शिव मंदिर में नंदी महाराज का ये रूप देख लोग हैरान

अयोध्या जिले के रुदौली इलाके के एक गाँव में शिव मंदिर में लग रही है भक्तों की भीड़ गूँज रहे भोलेनाथ के जयकारे
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2019, 1:02 PM IST
Sawan 2019 Nandi Maharaj Special Story In Rudauli Ayodhya
Sawan 2019 : आस्था या अन्धविश्वाश,अयोध्या के इस शिव मंदिर में नंदी महाराज का ये रूप देख लोग हैरान


अयोध्या : भगवान शिव के सबसे प्रिय माह सावन ( sawan ) में अगर शिवालय में मौजूद भगवान भोले ( baba bholenath ) की सवारी नन्दी ( Nandi Maharaj ) की मूर्ति दूध पीने लगे तो आश्चर्य जरूर होगा।हालांकि वैज्ञानिक इसको अंधविश्वास ही मानेगें।मगर आस्था ऐसी कि मन्दिर के इर्द गिर्द श्रद्धा व विश्वास का सैलाब उमड़ पड़ा।बताते चले कि अयोध्या ( Ayodhya ) के रूदौली ( Rudauli ) तहसील मुख्यालय से लगभग 2 किलोमीटर भेलसर ( Bhelsar ) टिकैतनगर ( Tikait Nagar ) मार्ग पर स्थित मुश्काबाद गांव में रविवार को सुबह से ही भगवान भोले की सवारी नंदी को दूध पिलाने को भीड़ उमड़ पड़ी है। हालंकि इस से पहले भी भगवान गणेश ( Lord Ganesh ) और नंदी जी के दूध पीने के मामले सामने आते रहे हैं .

अयोध्या जिले के रुदौली इलाके के एक गाँव में शिव मंदिर में लग रही है भक्तों की भीड़ गूँज रहे भोलेनाथ के जयकारे

मामला थोड़ा आश्चर्यजनक अवश्य है लेकिन कहा जाता है जहां आस्था और विश्वाश है वहाँ तर्क का कोई स्थान नहीं रह जाता । क्षेत्रीय ग्रामीण इसे भोले बाबा का चमत्कार मान रहे है।मन्दिर में मूर्ति के दूध पीने की खबर जैसे ही फैली सुबह से ही महिला-पुरूष प्रतिमा को दूध पिलाने को पहुंच रहे हैं। कोई कटोरी तो कोई ग्लास व चमच्च लिए पहुंच रहा है।एक ओर सावन का महीना, दूसरे नंदी दूध पी रहे, तो ऐसा अद्भुत नजारा और पुण्य कमाने की इच्छा लिए लोग भागे-दौड़े मंदिर ( Shiv Mandir In Ayodhya ) पहुंच रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही नन्दी बाबा के मुंह के पास दूध भरा चम्मच लगाया जाता है चम्मच खाली हो जाता है। बता दें कि सावन मास में भोले नाथ की पूजा हर जगह धूमधाम से होती है। खासकर महिलाएं पूजा करने में आगे रहती हैं। शिवलिंग ( Shivling ) व मंदिर में बेलपत्र ( Bel Patra ) से लेकर फूल माला चढ़ाना, दूध से अभिषेक करना और फिर भगवान से मनोकामना की इच्छा, इन महिलाओं के मुताबिक पूरी होती है।

Published on: