अयोध्या

राम जन्मभूमि विवादित परिसर की सुरक्षा होगी और सख्त, अधिकारियों ने की बैठक

विवादित परिसर में स्थाई सुरक्षा समिति के अधिकारियो ने की बैठक, परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा.  
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 9:12 PM IST
Security increased

अयोध्या. राम जन्मभूमि विवादित परिषर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिसर के मानस भवन में स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक हुई| बैठक में अधिग्रहित भूमि की सुरक्षा को और व्यवस्थित करने को लेकर हुई तथा इस बैठक के शुरू होते ही केंद्रीय खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों की सूची में सुरक्षा के मद्देनजर अतिसंवेदनशील श्रेणी में शुमार विवादित परिसर की सुरक्षा को लेकर तमाम प्रस्ताव ऐसे हैं जो अभी तक वर्षों से पूरे ही नहीं हो सके।

जमींन उपलब्ध कराने की बात सामने आई है

इन प्रस्तावों पर पुनः चर्चा हुई तथा इस बैठक परिसर के रेड जोन का जिम्मा संभालने वाली सीआरपीएफ समेत पीएसी बल के लिए वर्षों पहले पुलिस लाइन के लिए जमीन की तलाश शुरू की गई थी जो अभी तक पूरी नहीं हो सकी। उस पर जल्द कार्यवाही कर जमींन उपलब्ध कराने की बात सामने आई है|

निरीक्षण किया और परिसर की सुरक्षा को देखा
राम जन्मभूमि विवादित परिसर में एक बार फिर अपर महानिदेशक सुरक्षा विजय कुमार की अध्यक्षता में परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थाई सुरक्षा समिति बैठक शुरू होने से पहले सभी के अधिकारियों ने विवादित परिसर का निरीक्षण किया और परिसर की सुरक्षा को देखा।

वारवेट वायर को बदलने को लेकर चर्चा हुई

मानस भवन में चले लगातार 3 घंटे की बैठक में विवादित परिसर में लगे वॉच टावर को बुलेट प्रूफ करने के साथ और यलो जोन में लगे 40 CCTV कैमरा के अलावा 64 CCTV कैमरा और लगने के प्रस्ताव पर तथा विवादित परिसर के चारो तरफ लगी खराब वैरिकेटिंगों को बदलने तथा डबल बैरिंग केटिंग के बीच के वारवेट वायर को बदलने को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से एडीजी सुरक्षा विजय कुमार, डीआईजी सुरक्षा राकेश शंकर , डीआईजी फैजाबाद ओपी सिंह ,एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी सिटी अनिल सिसोदिया, सीआरपीएफ कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह विशेन, आईबी के संयुक्त निदेशक व डीएम फैजाबाद डॉक्टर अनिल कुमार पाठक रहे।

Published on:
Also Read
View All
AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए