
अयोध्या | जनपद में पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav ) ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।भाजपा प्रदेश में कानून-व्यवस्था संभालने में असफल साबित हो रही है।भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है जिससे आए दिन हत्या बलात्कार व लूट की घटनाएं हो रही है। समाजवादी पार्टी में विलय के अटकलों को खारिज करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सपा से कोई बातचीत नहीं हुई है उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है और रहेगी। उन्होंने कहा कि वे नेता जी से मिलने रोज जाते हैं और नेता जी स्वस्थ हैं।
आम बजट पर बोले शिवपाल जनता को नहीं मिला कोई फायदा,जबरिया थोपा गया टैक्स
केंद्र सरकार के आम बजट पर शिवपाल यादव ( Shivpal Yadav v ) ने कहा कि बजट में कोई खास जनता के लिए नहीं किया गया। केवल टैक्स पर टैक्स लगा रही है केंद्र सरकार।किसानों और गरीबों के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। शिवपाल यादव आज थाना इनायतनगर के हल्ले द्वारिका गांव में हुई 24 जून को ग्राम प्रधान देव शरण यादव की हत्या के मामले में ग्राम प्रधान के परिजनों से मुलाकात करने वाले गांव जाने वाले थे लेकिन जिला प्रशासन के रोग के बाद शिवपाल यादव सर्किट हाउस में ही ग्राम प्रधान के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तो वहीं शासन से ग्राम प्रधान के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की।