अयोध्या

विहिप की धर्मसभा से पहले अयोध्या में शिवसेना ने कार्यक्रम में किया अचानक बड़ा बदलाव

अयोध्या में इकट्ठा हुए शिवसैनिकों के मुंबई वापसी के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Nov 24, 2018
Uddhav Thackeray
Uddhav Thackeray

अयोध्या. अयोध्या में इकट्ठा हुए शिवसैनिकों के मुंबई वापसी के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे के समर्थन में देश भर से आए शिवसैनिक शनिवार शाम को ही स्पेशल ट्रेन के जरिए अयोध्या से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

शिवसेना ने कार्यक्रम में किया अचानक बदलाव-

शिवसेना ने कार्यक्रम में अचानक बदलाव क्यों किया है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है, लेकिन सेंट्रल रेलवे को लिखी गई चिट्ठी में यह साफ है कि शिवसैनिकों की वापसी आज रात ही होगी। वो आज ही वापस मुंबई लौट जाएंगे। चिट्ठी में लिखा है कि अचानक कार्यक्रम में किए गए बदलाव के कारण हमने फैसला किया है कि हम अपनी यात्रा के समय में बदलाव करें। चिट्ठी में निवेदन कि किया गया है कि 25 नवम्बर रात 8.30 बजे की बजाए शनिवार रात यानी आज रात 11 बजे ही अयोध्या से नासिक जाने वाली ट्रेन में प्रबंध किया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में होगी आसानी-

आपको बता दें कि रविवार को विहिप की भव्य धर्मसभा का अयोध्या में आयोजन होना है, जिसमें उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम से भी ज्यादा लोगों के जमा होने की उम्मीदें हैं। ऐसे में जब शिवसैनिक आज रात ही अयोध्या से चले जाएंगे। तो रविवार को अनुमानित भीड़ कम होगी और अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में यूपी प्रशासन को आसानी होगी। वैसे भी करीब 70,000 सुरक्षाकर्मी अयोध्या में जगह-जगह तैनात कर दिए गए हैं।

Updated on:
24 Nov 2018 04:14 pm
Published on:
24 Nov 2018 04:11 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला