अयोध्या

मोदी-योगी की जोड़ी बनवाएगी अयोध्या में भव्य राम मंदिर

श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का दावा, रामलला का मंदिर बनेगा तब मनेगी अयोध्या में असली दीवाली
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2017, 3:57 PM IST
Ayodhya Case
Ayodhya Case

डॉ.संजीव

अयोध्या. आज छह दिसंबर है। पूरा देश 25 साल पहले यहां विवादित ढांचे के ध्वस्त होने की चर्चा कर रहा है, वहीं अयोध्यावासी रोज की तरह रामलला की पूजा-अर्चना में व्यस्त हैं। उनके मन में जल्द भव्य राम मंदिर निर्माण की उम्मीदें हिलोरें भर रही हैं। श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास इस बार कुछ अधिक उत्साहित हैं। पत्रिका से बातचीत में वे कहते हैं, इस समय केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में योगी आदित्यनाथ के रूप में रामभक्त सरकारों का नेतृत्व कर रहे हैं। अब यही मोदी-योगी की जो़ड़ी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराएगी। इसके बाद ही अयोध्या असली दीवाली मनाएगी।

महंत नृत्यगोपाल दास की मणिरामदास छावनी में रोज की तरह भक्तों के आने का सिलसिला चल रहा था। बातचीत शुरू हुई तो महंत नृत्यगोपाल दास का उत्साह देखने लायक था। वे बोले हर राम भक्त और हर हिन्दू अयोध्या में रामलला के जन्म स्थल पर भव्य राम मंदिर देखना चाहता है। इस समय उसकी राह बहुत आसान दिख रही है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में सरकारें चल रही हैं। ऐसे में मोदी और योगी की यह जोड़ी ही अयोध्या में भव्य़ राम मंदिर निर्माण का पथ प्रशस्त करेगी। देश का संत समाज भी इन दोनों से यही उम्मीद लगाए बैठा है।

भाजपा-आरएसएस से उम्मीदें

महंत नृत्यगोपाल दास कहते हैं कि देश को, और विशेषकर हिन्दू समाज को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से बहुत उम्मीदें हैं। ये दोनों संगठन न सिर्फ हिन्दूवादी हैं, बल्कि बीच-बीच में अपनी श्रद्धा व भावना का प्रगटीकरण करते रहते हैं। इनके साथ संत समाज व आम जनमानस भी सहयोगी भाव में है। इन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि जनभावनाओं के अनुरूप अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। संतों व अन्य हिन्दू संगठनों ने इन दोनों संगठनों को अपनी भावनाओं से अवगत भी करा दिया है।

बढ़ेगा अयोध्या का पर्यटन

महंत नृत्यगोपाल दास के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर बनने से न सिर्फ अयोध्या बल्कि पूरे प्रदेश का पर्यटन बढ़ेगा। देश-दुनिया से लोग यहां आएंगे और राम मंदिर सहित दर्शनीय स्थलों से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह योगी सरकार ने अयोध्या में भव्य दीवाली मनाने की पहल की है, उससे अयोध्या को लेकर उनकी गंभीरता का पता चलता है। अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का केंद्र भी बनाया जा सकता है और प्रदेश सरकार इस ओर तत्पर भी लग रही है। वह दिन दूर नहीं, जब पूरी दुनिया से लोग रामलला व रामलीला के लिए खिंचे हुए अयोध्या चले आएंगे।

Published on:
Also Read
View All
AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए