अयोध्या

Ram Mandir Ayodhya : पंचमी को चांदी के झूले पर विराजमान होंगे श्री रामलला, परिसर पहुंचा चांदी का झूला

राम जन्मभूमि परिसर में श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी से मनाया जाएगा झूलनोत्सव, चांदी के पलने पर झूलेगें श्री रामलला
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2021, 11:22 PM IST
 पंचमी को चांदी के झूले पर विराजमान होंगे श्री रामलला, परिसर पहुंचा चांदी का झूला
पंचमी को चांदी के झूले पर विराजमान होंगे श्री रामलला, परिसर पहुंचा चांदी का झूला

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. 500 बर्षों में पहली बार सावन माह में झूलनोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है। राम जन्मभूमि परिसर के अस्थाई मंदिर में भगवान श्री रामलला श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी से चांदी के पलने में झूला झूलेंगे। जिसके लिए 5 फुट ऊंचा विशेष आकर्षक झूला परिसर में पहुँच गया है।

राम जन्मभूमि में भव्यता के साथ मनाया जाएगा झूलनोत्सव

श्री राम जन्मभूमि परिसर में श्रावण मास के पंचमी तिथि से सावन झूला उत्सव का प्रारंभ हो रहा है जहां अयोध्या के सभी मठ मंदिर में भगवान को विशेष झूले पर भगवान के झूला झूलने की परंपरा है तो वही वर्षों से पूर्व टेंट में विराजमान रहे भगवान श्री रामलला को लकड़ी के झूले पर झूला झुलाए जाने अनुमति मिली थी लेकिन इस बार भगवान के भव्य मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। इसलिए अब सभी उत्सव को भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी है। इसलिए इस बार राम मंदिर ट्रस्ट ने भगवान श्री रामलला के लिए चांदी का पलना तैयार हुआ है। जिसे श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी से झूले पर विराजमान कराया जाने के साथ उत्सव प्रारम्भ हैं और पूर्णिमा 22 अगस्त को समाप्त होगा।

पंचमी को झूले पर विराजमान होंगे श्री रामलला

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने कहा कि राम जन्मभूमि में भी श्री रामलला का झूलनोत्सव मनाया जाएगा जिसके लिए चांदी का झूला लाया गया हैं जिस पर पंचमी तिथि को श्री रामलला अपने भाइयों के साथ विराजमान होंगे। और विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ उत्सव को मनाया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका