अयोध्या

महाराष्ट्र के घमासान पर डगडगाया विपक्ष, बिना रुके कह गए सपा अध्यक्ष अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे।

2 min read
Jul 04, 2023
अखिलेश का भाजपा को हराने के दावे

अयोध्या पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मुश्किलें बढ़ रही है, लोगों ने देखा होगा योग दिवस पर कैसे पूरी सरकार डगमगा रही थी। कहा भाजपा का डगमगाना शुरू हो गया है। वहीं महाराष्ट्र मामले में उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चरित्र है।

ओमप्रकाश राजभर पर कसे तंज

सुभाषपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के विधायक टूटने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा मीडिया मैनेज करने वाली भाजपा अब नेता भी मैनेज करने लगी है। उन्होंने कहा इसलिए खुद का चैनल और एक नेता तैनात कर दिया है।

महाराट्र में एनसीपी के विधायकों को लालच देने का आरोप

उन्होंने महाराष्ट्र में एनसीपी टूटने पर कहा कि भाजपा इस तरह का प्रयोग करती रही है, भाजपा हमेशा कहती रही है भ्रष्टाचार खत्म होगा, क्या पार्टियों को तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है। बोले विधायकों को किस तरह का लाभ दिखा कर अपने साथ ले जाते हैं। लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए भाजपा काम करती रहती।

अखिलेश का भाजपा को हराने के दावे

उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान करने वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में चरम सीमा पर महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कितना भी जोड़ तोड़ कर ले अब इनको जाना है। जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा वाले कितना भी प्रयोग करें वह कामयाब नहीं होने वाला है।

समान विचार धारा वाले पार्टी के बीच हो रहा विचार

उन्होंने कहा कि कल ही दक्षिण के दौरे पर था और लगातार समान विचार धारा वाले दलों के नेताओं से बातचीत हो रही है। बोले 2024 में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी। वरुण गांधी को सपा के टिकट पर लड़ाने के सवाल पर कहा जो अच्छा चेहरा होगा उसे समाजवादी पार्टी लड़ाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष तेजी से मजबूत हो रहा है।

Published on:
04 Jul 2023 09:57 pm
Also Read
View All