अयोध्या

अयोध्या में चला गुटखा पान मसाला खाने वालों पर विशेष अभियान

धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री राम अस्पताल से लेकर मुख्य बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा
2 min read
• •
Feb 27, 2018
ayodhya
ayodhya

अयोध्या. धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री राम अस्पताल से लेकर मुख्य बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अयोध्या नगर प्रशासन के अधिकारियों की टीम सार्वजनिक स्थल पर गुटखा पान मसाला की बिक्री और उनका सेवन करने वाले लोगों की जांच पड़ताल करने लगी। सार्वजनिक स्थान अस्पताल और स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर लगी रोक के आदेश के अनुपालन के क्रम में रेजिडेंट मजिस्ट्रेट द्वारा विशेष अभियान अयोध्या में चलाया गया । जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे लोगों को सख्ती की गई और कुछ लोगों का चालान भी किया गया और कुछ से जुर्माना भी वसूला गया।


इस अभियान के दौरान घंटों अफरा- तफरी का माहौल रहा। बीते दिन जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक के नशा मुक्त समाज अभियान के तहत यह औचक निरीक्षण किया गया था। वही के अंतर्गत अयोध्या नगर में भी प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ अयोध्या के श्री राम अस्पताल के पास पहुंची जहां पर टीम ने अस्पताल से लेकर सौ मीटर की दूरी नापी और उसके इर्द-गिर्द जितनी भी नशीले पदार्थों की बिक्री में पान मसाला बीड़ी सिगरेट की दुकानें थी उन दुकानदारों को सख्ती से कार्रवाई किया गया।


इस दौरान मुख्य बाजार में मची अफरा-तफरी को देखते हुए व्यापारी नेता बृज किशोर गुप्ता और रामअवध चौरसिया ने जांच कर रही टीम से आग्रह किया कि होली के त्यौहार को देखते हुए यह अभियान स्थगित कर दिया जाए। जिसे स्वीकार करते हुए अधिकारियों ने पर्व के दौरान बाजार में भीड़ को देखते हुए अभियान 2 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है।
रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय फैजाबाद के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो कि प्रतिमाह चलाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त औचक निरीक्षण भी किया जाएगा । जिससे समाज में नशे की बुराई को दूर किया जा सके। किसी भी विद्यालय अस्पताल से सौ मीटर की दूरी के अंदर किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ की बिक्री और प्रयोग पर प्रतिबंध है और ऐसा करने वाले लोगों खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान नियम का उल्लंघन करने पर 8 लोगों का चालान किया गया है और सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट और तंबाकू उत्पाद का प्रयोग करने के अपराध में 780 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। अभियान के दौरान सीएमएस श्री राम चिकित्सालय अयोध्या संत प्रकाश गौतम , क्षेत्राधिकारी पुलिस अयोध्या राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

Published on:
27 Feb 2018 10:07 am
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला