अयोध्या

Ram Janmotsav : नौ वर्ष के बाद रामनवमी पर ग्रहों का बन रहा संयोग, जाने क्या है शुभ मुहूर्त

रामनवमी पर शुभ तिथि में पूजा कर राम नाम जप करने से पूर्ण होगी मनोकामना
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2021, 8:00 PM IST
 नौ वर्ष के बाद रामनवमी पर ग्रहों का बन रहा संयोग, जाने क्या है शुभ मुहूर्त
नौ वर्ष के बाद रामनवमी पर ग्रहों का बन रहा संयोग, जाने क्या है शुभ मुहूर्त

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. 21 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर ग्रहों व नक्षत्रों का बड़ा शुभ संयोग बन रहा है। और यह संयोग 9 वर्ष के बाद पड़ा है। इसके पहले का सहयोग 2013 में बना था। उस दिन भगवान श्री राम का भव्य पूजन करने के साथ राम नाम जप से बड़ा लाभ मिलेगा।

Covid प्रोटोकॉल के बीच मनाया जाएगा भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को मनाए जाने की तैयारी है लेकिन कोविड-19 संक्रमण के कारण इस इस उत्सव में भव्यता नहीं दी जा सकती है लेकिन 9 वर्ष के बाद मिल रहे संयोग बड़ा ही शुभ संकेत दे रहा है जिसके चलते भी लोग अपने में घरों में रहकर पूजन अर्चन करें। राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक समाज में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग अपने घरों पर रहकर इस महत्वपूर्ण समय पर पूजन अर्चन के साथ राम नाम जप करें जिससे देश में होने वाला यह महामारी समाप्त हो सके।

कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म

ग्रहों व नक्षत्रों के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में हुआ था और इस बार रामनवमी के दिन अश्लेषा नक्षत्र लग्न में स्वग्रही यही चंद्रमा और सप्तम भाव में स्वग्रही शनि, दशम भाव में सूर्य बुध और शुक्र होंगे। जिससे ग्रहों व नक्षत्रों की इस मंगलकारी शुभ तिथि पर पूजन और खरीदारी करने से लाभ होगा राम नाम जप करने से अत्यधिक लाभ मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार नवमी तिथि मंगलवार की रात 12:43 बजे से प्रारंभ हो जाएगा और अगले दिन बुधवार को देर शाम 7:00 बजे तक रहेगा। वहीं इस दिन भगवान श्री राम के जन्म उत्सव को लेकर 11:02 बजे से ही शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगी और दोपहर 1:38 तक रहेगा।

Published on:
Also Read
View All
AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए