अयोध्या

श्री श्री रविशंकर ने कहा कोर्ट के फैसले को लोग अभी मान लेंगे, लेकिन आने वाले समय में फिर होगा विरोध

श्रीराम की जन्मभूमि तो वहां है और मंदिर तो बनेगा, ये हम सुनते आए हैं, लेकिन दोनों समुदायों में साम्प्रदायिक सौहार्द की बात होनी चाहिए।
1 minute read
• •
Feb 28, 2018
Sri Sri Ravishankar
Sri Sri Ravishankar

लखनऊ. श्रीराम की जन्मभूमि तो वहां है और मंदिर तो बनेगा, ये हम सुनते आए हैं, लेकिन दोनों समुदायों में साम्प्रदायिक सौहार्द की बात होनी चाहिए। उक्त बातें श्री श्री रविशंकर ने लखनऊ के स्मृति उपवन में चल रहे अनुग्रह उत्सव कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो फैसला करेगा वो लोग अभी तो मान लेंगे, लेकिन आने वाले समय में उनकी पीढ़ियां फिर से विरोध में खड़ी हो जाएंगी। इलाहाबाद हाइकोर्ट ने फैसला तो दे दिया। अगर मस्जिद और मंदिर बन जाए तो 50 हजार लोग सुरक्षा करेंगे। वहां के लोगों ने मुझसे कहा कि यहाँ तो 22 मस्जिद हैं। कहीं और बन जाए। ये तो सुनहरा मौका है। कितने सारे मुस्लिम भाई बहन और संगठन के युवा हमारे साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक आएं। ये कांटा अब उखाड़ फेंक देना चाहिए।

ये तो बुद्धिमत्ता नहीं अहंकार है- श्री श्री रविशंकर

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि अगर हिन्दू समाज को जमीन मिले और मुस्लिम समाज को 4-5 एकड़ फैजाबाद में जमीन मिल जाए, तो वहाँ मस्जिद भी बन जाएगा। आने वाली पीढ़ियों के लिए ये झगड़ा एक साथ खत्म हो जाएगा। कुछ मुस्लिम पक्षकार कह रहे हैं कि हम पहले जीतेंगे फिर देंगे। लोगों के मन में आघात आने के बाद देंगे, ये तो बुद्धिमत्ता नहीं अहंकार है। कुछ लोग कहते हैं हम जीत के करीब हैं। आप गुरूजी क्यों जाते हैं उनके पास। हम जश्न मनाएंगे जीत का। फिर तो दरार आ जाएगी। दोनों लोग उत्सव मनाएं ये मेरा विचार है। जो बुद्धिमान है वो सहमत हो रहा है, सुप्रीम कोर्ट भी चाहती है कि कोर्ट के बाहर समाधान कर लें। बहुत लोग डर कर बैठे हैं। बहुत से चाहते हैं। उलझन बनी रहे और उनका फायदा हो, हम सबसे मिलने को कह रहे हैं। थोड़ा सब्र तो करो। हमारा हाथ में लिया हुआ काम आजतक फेल नहीं हुआ है।

Published on:
28 Feb 2018 10:09 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला