अयोध्या

Ayodhya Police : सादे कपड़ों में बुलेट पर सवार होकर थाने के अन्दर पहुंचे एसएसपी मचा हड़कंप

जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसएसपी अयोध्या ने दिखाई सक्रियता
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2019, 3:09 PM IST
SSP Ayodhya Police inspected Thana Poora Kalandar
Ayodhya Police : सादे कपड़ों में बुलेट पर सवार होकर थाने के अन्दर पहुंचे एसएसपी मचा हड़कंप

अयोध्या : जनपद अयोध्या ( Ayodhya ) में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के बीच जिले के एसएसपी आशीष तिवारी ( SSP Ayodhya Ashish Tiwari ) खुद भी बेहद सक्रिय हैं . पुलिस की सक्रियता परखने के लिए जहां शहरी और देहात क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं का डेमो किया गया .वहीँ एसएसपी आशीष तिवारी ( SSP Ayodhya ) खुद भी औचक निरीक्षण कर थानों का हाल चाल ले रहे हैं . अयोध्या के थाना पूरा कलंदर ( Poora Kalandar ) में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक सादे कपड़ों में अपनी बुलेट मोटरसाईकिल से एसएसपी आशीष तिवारी पूरा कलंदर थाने पहुँच गए .

जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसएसपी अयोध्या ने दिखाई सक्रियता

पहले तो पुलिसकर्मी ये समझ ही नही पाए की आखिर ये कौन साक्ष है जो हेलमट लगाये बाइक लिए सीधे थाने के अन्दर तक आ गया . जब एसएसपी ने हेलमेट उतारा तो पुलिसकर्मियों को समझ में आया कि आखिर बाइक सवार व्यक्ति कौन है . जिसके बाद जिले के कप्तान ने कार्यालय के रजिस्टरो को चेक किया ,वहीँ कुछ पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर सतर्क पाए जाने पर उनकी तारीफ भी की .

जिले में लगातार हुई अपराध की वारदातों के बाद बेहद सक्रिय है जिले की पुलिस

थाना पूराकलंदर का औचक निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने कार्यालय के रजिस्टर को चेक किया, क्राइम रजिस्टर व बीट रजिस्टर अपडेट रखने का निर्देश दिया . जिसके बाद एसएसपी अयोध्या ने थाने पर बने बैरको का निरीक्षण किया गया .वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ये भी कहा कि इसी तरह से औचक निरीक्षण किसी भी थाना क्षेत्र एवं किसी भी समय मेरे द्वारा किया जा सकता है .

Published on: