अयोध्या

Ayodhya : रहें सावधान अगले 48 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल जारी हुआ अलर्ट

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम विभाग और राज्य मौसम पूर्वानुमान केंद्र ( State Weather Forecast Center ) की ओर से जारी किया गया अलर्ट जारी किया गया
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2019, 1:15 PM IST
State Weather Forecast Center warns of heavy rains In Ayodhya UP
Ayodhya : रहें सावधान अगले 48 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल जारी हुआ अलर्ट

अयोध्या : अयोध्या मंडल ( Ayodhya Mandal ) के लगभग आधा दर्जन जिलों में बीते सप्ताह भर से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश अभी नहीं थमने वाली है | मौसम विभाग ( weather department )के अनुमान पर विश्वास करें तो आने वाले 48 घंटे जिले के लिए और मुश्किलों भरे हो सकते हैं ,क्योंकि अगले 48 घंटे में यूपी ( UP ) के लगभग डेढ़ दर्जन जनपदों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है | भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम विभाग ( Ministry of Earth Sciences Meteorological Department )
और राज्य मौसम पूर्वानुमान केंद्र ( State Weather Forecast Center ) की ओर से अलर्ट जारी किया गया.

इसमें 10 जुलाई से 13 जुलाई तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है. पत्र के माध्यम से यूपी के 39 जिलों के जिलाधिकारी को लोगों को अलर्ट करने के लिए कहा गया है.इन जिलों में अयोध्या जनपद के अलावा अयोध्या ( Ayodhya ) से सटे अंबेडकर नगर ,बस्ती ,गोंडा का नाम भी शामिल है | बताते चलें कि अकेले अयोध्या जनपद में बीते 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण अयोध्या जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगर क्षेत्र के कई इलाके जलमग्न है |

अयोध्या में बरसात से हालात खराब कई इलाकों में भरा पानी अब तक दो की जा चुकी है जान

धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) में तो हालात और बुरे हैं जहां पर जलवानपुर कॉलोनी में कमर तक पानी भरने के कारण इस इलाके के रहने वाले दर्जन भर से अधिक परिवारों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ले ली है |आलम यह है कि लोगों के मकानों में पानी भरा हुआ है और उनके पास रहने का ठिकाना नहीं है | वहीं मौसम विभाग weather department UP ) से जो अनुमान मिल रहा है वह लोगों के लिए राहत देने वाला नहीं है | अगले 48 घंटे जिले के लिए और मुश्किलों भरे हो सकते हैं | अकेले अयोध्या में अभी तक बारिश के चलते हुई दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत हुई है और 4 बेजुबान भी अपनी जान गवां चुके हैं |

मौसम के बदले मिजाज़ ने बधाई मुसीबत लगातार अयोध्या में बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर

लगातार बरसात होने के कारण सरयू नदी ( Saryu river ) का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है और तटीय इलाकों में बाढ़ ( Flood ) का खतरा गहराता जा रहा है | फिलहाल जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं | पूर्व के वर्षों में जिन इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति रही है वहां पर बाढ़ राहत चौकियां बनाई जा रही है और तटीय इलाके में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने के निर्देश दिए गए हैं |

Published on: