अयोध्या

Ayodhya Crime : बिहार के रहने वाले टीचर की अयोध्या में हुई थी गला रेत कर हत्या वजह जानकार होगी हैरान

4 अगस्त को अयोध्या जिले के पटरंगा इलाके में मिली थी बिहार के सुपौल के रहने वाले शिक्षक इन्द्रदेव की हत्या
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2019, 6:04 PM IST
Teacher was killed for Abusive behavior With women In Ayodhya
Ayodhya Crime : बिहार के रहने वाले टीचर की अयोध्या में हुई थी गला रेत कर हत्या वजह जानकार होगी हैरान


अयोध्या : अयोध्या पुलिस (Ayodhya police ) ने बिहार ( Bihar ) के अध्यापक की हत्या ( murder ) की वारदात से पर्दा उठा दिया है . हत्या के आरोप में पुलिस ( Police ) ने 3 लोगों को आला कत्ल सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. तीन दिन पूर्व बिहार के सुपौल ( Supaul ) जिले के अध्यापक इंद्रदेव की 4 अगस्त को जनपद के थाना पटरंगा ( Thana Pataranga ) के काजीपुर ( Kajipur ) गांव में चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी . जिसके बाद पुलिस ने जब इस वारदात की जांच शुरू की तो पता चला कि इलाके के ही तीन लोगों ने अध्यापक द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के बाद अध्यापक की हत्या कर दी थी. बताया जाता है कि अध्यापक इंद्रदेव मानसिक अवसाद से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था . 4 अगस्त को थाना पटरंगा के काजीपुर गांव के बाहर खेत में एक अधेड़ का शव मिला था जिसके बाद छानबीन के दौरान उसके जेब से मिले मोबाइल ( Mobile ) आधार कार्ड (Adhar Card ) एटीएम ( ATM ) के आधार पर उसकी शिनाख्त इंद्रदेव जिला सुपौल बिहार के रूप में हुई थी .

4 अगस्त को अयोध्या जिले के पटरंगा इलाके में मिली थी बिहार के सुपौल के रहने वाले शिक्षक इन्द्रदेव की हत्या

दरअसल बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले अध्यापक इंद्रदेव काफी अरसे से बीमार चल रहे थे और उनका मस्तिष्क का इलाज चल रहा था. इंद्रदेव सुपौल जिले से रांची (Ranchi ) के लिए रवाना हुए थे लेकिन भटक कर वे अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव पहुंच गए. बताया जाता है कि पटरंगा में हाईवे पर उतरकर बगल के ही काजीपुर गांव में गए और देर रात एक घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे ,उसी समय घर के लोग जाग गए और फिर पकड़ कर गांव के ही 3 लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों दुर्गेश कुमार राम लुटावन राजकरन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .

Published on: