अयोध्या

तीन वर्षीय बच्ची के साथ 40 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

तीन वर्षीय बच्ची के साथ 40 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास
2 min read
• •
Jan 19, 2018
ayodhya
ayodhya

अयोध्या. रामनगरी अयोध्या में एक तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के वासुदेव घाट इलाके में रहने वाली एक तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप पड़ोस के ही रहने वाले एक 40 साल के अधेड़ पर लगा है। आरोप है कि अधेड़ व्यक्ति ने बुधवार की शाम 3 साल की मासूम को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

इसी दौरान बच्ची के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के दिए गए बयान के आधार पर आरोपी अधेड़ के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि पीड़ित बच्ची अयोध्या के वैकुंठ भवन के करीब अपने परिवार के साथ रहती है। जिस समय उसके साथ घटना हुई वह घर के बाहर ही मौजूद थी कि अचानक पास में ही चाय और समोसे की दुकान लगाने वाले कल्लू कश्यप उम्र 40 वर्ष पुत्र गजोधर कश्यप निवासी मौनी माझा वासुदेव घाट ने बच्ची को बुलाया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद बच्ची ने शोर मचा दिया। भीड़ इकठ्ठा होती देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी कल्लू कश्यप के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। वही इस मामले में आरोपी अधेड़ फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
19 Jan 2018 12:26 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला