अयोध्या

Ayodhya : राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर 25 जुलाई तक पैनल को अपनी रिपोर्ट सौपने को कहा
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2019, 11:55 AM IST
Feature image

अयोध्या : देश की सर्वोच्च अदालत में चल रहे देश के सबसे बड़े मुकदमे के रूप में अयोध्या के बाबरी मस्जिद babari masjid , Ram Janm Bhoomi राम जन्मभूमि विवाद की गुरुवार को हुई सुनवाई को लेकर अयोध्या में बाबरी मस्जिद मामले की मुद्दई इकबाल अंसारी ( Iqbal Ansari ) ने बड़ा बयान दिया है | इकबाल अंसारी ने कहा है कि हम तो पहले से ही यह कहते चले आए हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अपना फैसला सुनाए | लेकिन फिर भी सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने 1 पैनल गठित कर इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया था ,हमें कोर्ट का यह फैसला भी मंजूर है | लेकिन अभी तक इस प्रयास का कोई बड़ा फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है |

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर 25 जुलाई तक पैनल को अपनी रिपोर्ट सौपने को कहा

इकबाल अंसारी ने कहा आज की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 25 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने की बात कही है | सप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पैनल अगर इस मामले को सुलझा पाता है तो अच्छी बात है , वरना हम शुरू से ही इस पक्ष में रहे हैं कि कोर्ट इस मामले की लगातार सुनवाई करें और अपना फैसला दे हमें कोर्ट का फैसला मंजूर है | बताते चलें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या ( Ayodhya ) के बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद को लेकर सुनवाई की गई | जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने 25 जुलाई तक इस मामले के हल के लिए गठित किए गए पैनल को अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है | अगर पैनल का प्रयास सफल नहीं हुआ तो 25 जुलाई से लगातार इस मुकदमे की सुनवाई होगी |

Published on: