अयोध्या

बिग ब्रेकिंग : बाबरी मुकदमे के मुद्दई इकबाल अंसारी पर अयोध्या स्थित उनके आवास पर हमला

बातचीत के दौरान खुद को अंतरराष्ट्रीय शूटर बताने वाली महिला वर्तिका सिंह पर लगा हमलावर होने का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2019, 3:16 PM IST
Vartika Singh attacked Babari Petitioner Iqbal Ansari In Ayodhya
बिग ब्रेकिंग : बाबरी मुकदमे के मुद्दई इकबाल अंसारी पर अयोध्या स्थित उनके आवास पर हमला

अयोध्या : इन दिनों जहां सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद राम मंदिर मुकदमे की नियमित रूप से सुनवाई चल रही है . वही मुकदमे से जुड़े पक्षकारों का भी किरदार अहम हो गया है और उनकी सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है . एक ताज़ा घटनाक्रम में बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ने खुद को अंतरराष्ट्रीय शूटर बताने वाली युवती वर्तिका सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है . मामला मंगलवार की दोपहर का बताया जा रहा है जब इकबाल अंसारी अपने आवास पर मौजूद थे .

बातचीत के दौरान खुद को अंतरराष्ट्रीय शूटर बताने वाली महिला वर्तिका सिंह पर लगा हमलावर होने का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

इकबाल अंसारी का आरोप है की एक पुरुष के साथ उनके घर आई एक महिला ने खुद को अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह बताया और उसके बाद वह तीन तलाक और राम मंदिर मुद्दे पर उनसे बात करने लगी . लेकिन बात करते-करते वह बेहद गुस्सा हो गई और उन्होंने इकबाल अंसारी से कहा कि वह राम मंदिर मुकदमे को उलझाए हुए हैं . उन्हें तत्काल इस मुकदमे से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए . इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि इकबाल अंसारी का आरोप है कि वर्तिका सिंह उनके ऊपर हमलावर हो गयीं .लेकिन इकबाल अंसारी की सुरक्षा में तैनात गनर ने बीच-बचाव कर इकबाल अंसारी को सुरक्षित करते हुए तत्काल मामले की सूचना थाना राम जन्मभूमि को दी . मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह को हिरासत में ले लिया है और महिला थाने भेज दिया गया है . फिलाहल घटना की जांच चल रही है .

Published on: