अयोध्या

धर्म रक्षा के लिए विहिप पूरे देश में 10 हजार युवकों को दे रही है ख़ास प्रशिक्षण

विहिप के प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला में युवको युवतियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण देश में कई स्थानों पर चल रह है ये आयोजन
2 min read
Jun 06, 2018
VHP is giving 10 thousand youths across country special training
VHP Ayodhya

अयोध्या : धार्मिक नगरी अयोध्या के कारसेवकपुरम में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा आयोजित 10 दिवसीय शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भी कई जिलो के संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए . इस वर्ग में विश्व हिन्दू परिषद् के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने शामिल कार्यकर्ताओ को खंडित भारत को अखण्ड भारत बनाने, सामूहिक जीवन का अभ्यास , अनुशासन , शारीरिक व्यायम व साहस निर्माण के साथ संगठन को मजबूत बनाने सम्बंधित लक्ष्य के बारे में बताया .

पूरे देश में चलाया जा रहा प्रशिक्षण वर्ग

विश्व हिन्दू परिषद् के उपाध्यक्ष चम्पत राय ने पत्रिका टीम से बात करते हुए बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश को चार भागो में विभाजित किया गया है जिसमे काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर प्रान्त की संज्ञा दी गयी है . यह कार्यक्रम कार्य निर्वाह करने वाले दायित्व पाने वाले कार्यकारणी सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग है जो कि इस तरह के पूरे देश में 21 वर्ग चल रहे है. जो 10 दिनों तक चलेंगे तथा 25 वर्ग 7 दिनों तक चलने वाले नव युवक युवतियों के अलग अलग वर्ग चल रहे है . इसमें युवको के वर्ग को बजरंग दल , युवतियों के दल को दुर्गा वाहिनी दल कहा जाता है . पूरे देश में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में 10 हजार युवको युवतियों को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रहे है .

युवको को प्रशिक्षण वर्ग में कराया जाता है रामलला का दर्शन

विश्व हिन्दू परिषद् के उपाध्यक्ष चम्पत राय ने बताया कि इस प्रशिक्षण में सामूहिक जीवन का अभ्यास अनुशासन , शारीरिक व्यायाम ,आदि प्राथमिक बाते सिखाई जा रही है. शिविर में महापुरुषों का जीवन , हिन्दू समाज की कठिनाइयों चुनौतियों पर चर्चा होती है . तात्विक विषयों पर वनुभावी कार्यकर्ताओं का प्रवचन व देर शाम भजन संध्या का कार्यक्रम भी किया जाता है . इस प्रशिक्षण में भगवान रामलला के दर्शन करने का कार्य भी किया जाता है. आज के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विहिप उपाध्यक्ष चम्पत राय के साथ पुरुषोतम नारायण , त्रिलोकीनाथ पाण्डेय , भुलेंद्र , अशोक तिवारी , अम्बरीश सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे.

Published on:
06 Jun 2018 08:05 pm